Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bhagalpur News: रात के अंधेरे में महिला के घर पहुंचा राजबब्बर, पिस्टल सटा करने लगा गंदा काम

Bhagalpur News बिहार के भागलपुर के शाहकुंड में एक मनचला युवक जिसका नाम राजबब्बर बताया जाता है उसने महिला के साथ गंदा काम करने की कोशिश की। रात के अंधेरे में महिला के घर पहुंचे युवक ने उसकी बांह खींच ली। विरोध करने पर पिस्टल सटा दी और

By Shivam BajpaiEdited By: Updated: Sun, 21 Aug 2022 10:10 AM (IST)
Hero Image
बिहार के भागलपुर के शाहकुंड की घटना।

संवाद सूत्र, शाहकुंड : शाहकुंड थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला को गांव के ही युवक राजब्बर उर्फ बिबरा महतो ने लोडेड देसी पिस्तौल सटाकर उसे पीटा। वजह यह थी कि शुक्रवार-शनिवार की रात युवक महिला के घर पहुंचा। उसने महिला की बांह खींची। महिला जग गई और उसने विरोध किया। इस पर राजब्बर ने उसे पीटने लगा। इस पर महिला के बेटे ने विरोध किया तो उसे भी पीटा। शनिवार को महिला ने उसके विरुद्ध केस दर्ज कराया है।

थानाध्यक्ष पंकज झा ने बताया कि उक्त महिला अपने घर में सोई हुई थी। रात करीब 10.30 बजे आरोपित युवक पहुंचा और उसकी बांह खींचने लगा। महिला ने विरोध किया तो उसके और उसके पुत्र को युवक ने पीटा। पीडि़ता ने बताया कि आरोपित युवक का मोबाइल भी आंगन से बरामद किया गया है। युवक के सभी सामान ग्रामीणों ने शाहकुंड पुलिस के हवाले कर दिए हैैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपित युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

शाहकुंड के दौना गांव में हथियार बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश

  • - औजारों के साथ एक देसी पिस्तौल व अर्धनिर्मित हथियार भी बरामद
  • - कहां सप्लाई किए जाते थे हथियार इसकी पूछताछ कर रही पुलिस

संवाद सूत्र, शाहकुंड : सजौर पुलिस और वाजरा टीम के साथ छापेमारी कर दौना गांव में चल रही हथियार बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी है। यह फैक्ट्री मु. एकराम पिता मु. औरंगजेब के घर में फल-फूल रही थी। यहां से हथियार बंदूक बनाने के औजार और तमाम सामग्री बड़ी संख्या में बरामद हुई हैै। इसकी जानकारी देरशाम डीएसपी विधि व्यवस्था गौरव कुमार प्रेसवार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि सूचना मिली कि दौना में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है। सूचना पर सजौर थानाध्यक्ष महाश्वेता सिन्हा के नेतृत्व में वाजरा-बी टीम ने शनिवार की संध्या 4.00 बजे छापेमारी करने दोना गांव पहुंची। मु. एकराम के घर में छापेमारी की गई तो फैक्ट्री का पर्दाफाश हो गया।

डीएसपी विधि व्यवस्था ने बताया कि मिनी गन फैक्ट्री से हथियार बनाने की सामग्री भी बड़ी मात्रा में बरामद की गई है। इसमें एक देसी पिस्तौल, एक अर्धनिर्मित सेमी राइफल, अर्धनिर्मित 12 बोर का बैरल, आठ बोल्ट बनाने वाले लोहे के पाइप, दो हैंड ब्लोअर, दो ड्रिल मशीन, 15 छोटी-बड़ी रेती, छह बैरल को काटने वाले औजार, दो फिलिंग पिन, दो ट्रिगर, 315 बोर का एक कारतूस व दो खोखा, 62 एमएम का अन्य कारतूस, छोटी छेनी आठ पीस, दो आरी सहित 25 तरह की सामग्री बरामद हुई है।

साथ में मिनी गन फैक्ट्री का संचालक मु. एकराम गिरफ्तार कर लिया गया है। डीएसपी विधि व्यवस्था गौरव कुमार ने बताया कि दो अन्य लोग भी इस मिनी गन फैक्ट्री के संचालन में शामिल हैं। उनकी गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार मु. एकराम से पूछताछ की जा रही है सामान की सप्लाई कहां करता था। मालूम हो कि सजौर थाना क्षेत्र में इतनी बड़ी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश होने से लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।