Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बिहार: बहू की आबरू बचाने गए ससुर की पीट-पीटकर हत्या, पति की हालत गंभीर, पूर्णिया के बनमखी में हुई जमकर हिंसा

बिहार के पूर्णिया जिले में शनिवार को जमकर हिंसा की गई। मामला बहू से जुड़ा था जिसके साथ गांव के वृद्ध ने ही छेड़खानी की। इधर विरोध में जब ससुर पति और अन्य स्वजन गए तो आरोपी और उसके घर वालों ने ससुर को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

By Shivam BajpaiEdited By: Updated: Sat, 16 Apr 2022 08:49 PM (IST)
Hero Image
पूर्णिया के बनमखी का मामला- दबंगों की करतूत।

संवाद सूत्र, बनमनखी, (पूर्णिया) : बनमनखी में एक ससुर को अपनी बहू की आबरू से बचाने के लिए आवाज उठाने का अंजाम जान की कीमत देकर चुकाना पड़ा। आरोपी ने बुजुर्ग ससुर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामला बनमनखी थाना क्षेत्र के धरहरा चकला भुनाई पंचायत के मखनाहा वार्ड नंबर 12 की बताई जा रही है। घटना के बारे में बताया जाता है कि एक महिला खेत में काम करने के लिए गई थी, जहां पूर्व से घात लगाए बैठे गांव के जमींदार चंदेश्वरी शर्मा जो उक्त महिला का गांव में ससुर लगता है। उसने अपने गांव की बहू के साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया।

जब महिला ने छेड़खानी का विरोध किया, तो आरोपी ससुर महिला के साथ खेत में बेरहमी से घसीट-घसीट कर मारपीट की। महिला किसी तरह अपनी घर पहुंची और घटना की पूरी जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद महिला के ससुर, पति व परिजनों ने ग्रामीण पंचों को घटना की जानकारी देते हुए आरोपी के यहां गये तो आरोपी गुट बनाकर पीड़ित परिजनों को गांव के पंचों के सामने बेरहमी से लाठी, डंडे, रड से मारपीट करने लगे। जिसमें दबंगों ने पीड़िता के ससुर को पीटकर घटनास्थल पर हीं मार दिया। जिससे घटनास्थल पर हीं उनकी मौत हो गई।

महिला के स्वजनों की मानें तो छेड़खानी करने वाले चंदेश्वरी शर्मा के घर पूछने के लिए गए थे कि ऐसी हरकत क्यों की गई। इतने में चंदेश्वरी शर्मा के स्वजनों परमेश्वरी शर्मा, गिरो शर्मा, राजेश शर्मा, सीताराम शर्मा, बिनोद शर्मा, गणेश शर्मा गुट बनाकर सभी पीड़ित परिजनों के सदस्यों के साथ लाठी, डंडे, राड से मारना शुरू कर दिया। जब तक पीड़ित महिला के परिजन कुछ समझते तबतक सभी लोगों को मारकर लहुलूहान कर दिया। जिसमें ससुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

इसके बाद ग्रामीणों के द्वारा बनमनखी पुलिस को जानकारी देते हुए दोनों पक्ष के घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल बनमनखी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने ससुर को मृत घोषित कर दिया। वहीं सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पूर्णिया रेफर कर दिया। बताया जाता है कि महिला का पति की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। थानाध्यक्ष मैराज हुसैन ने बताया कि मृतक के परिजनों ने बनमनखी थाना में छह के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। जिसमें पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।