Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar News: भागलपुर और रांची के बीच चलेगी परीक्षा विशेष ट्रेन, JSSC CGL परीक्षार्थियों को मिलेगी सुविधा

झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा- 2023 के लिए रांची और भागलपुर के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। रांची-भागलपुर परीक्षा स्पेशल 21 सितंबर को रांची से 600 बजे प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन सुबह 615 बजे भागलपुर पहुंचेगी। भागलपुर-रांची परीक्षा स्पेशल उसी दिन शाम में 535 बजे प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन यह 520 बजे रांची पहुंचेगी।

By Alok Kumar Mishra Edited By: Mohit Tripathi Updated: Fri, 20 Sep 2024 10:27 PM (IST)
Hero Image
भागलपुर और रांची के बीच चलेगी परीक्षा विशेष ट्रेन।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। झारखंड में 21 और 22 सितंबर को झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 आयोजन हो रहा है।

झारखंड से सटे भागलपुर के परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भागलपुर और रांची के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

रांची-भागलपुर परीक्षा विशेष

रांची से 21 सितंबर को 6:00 बजे प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन सुबह 6:15 बजे भागलपुर पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 08602 भागलपुर-रांची परीक्षा स्पेशल भागलपुर उसी दिन शाम में 5:35 बजे प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन यह 5:20 बजे रांची पहुंचेगी।

जबकि, ट्रेन संख्या 08603 रांची-भागलपुर परीक्षा स्पेशल 22 सितंबर को रांची से 6:00 बजे प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन यह सुबह 6:15 पर भागलपुर आएगी।

उसी दिन ट्रेन संख्या 08604 भागलपुर - रांची परीक्षा स्पेशल भागलपुर से शाम 5:35 बजे खुलेगी और दूसरे दिन 5:20 बजे रांची पहुंचेगी।

इन ट्रेनों में वातानुकूलित डिब्बे, स्लीपर क्लास, सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच हैं। ये ट्रेनें परीक्षा के लिए यात्रा करने वाले छात्रों के लिए विशेष रूप से चलाई जा रही हैं।

21 सितंबर की रात 10 बजे से 12 घंटे के लिए टिकटों की नहीं होगी बुकिंग

21 सितंबर यानी शनिवार की रात 10:00 बजे से 22 तारीख को 10:00 बजे तक यूटीएस टिकटिंग प्रणाली की गतिविधि होगी।

इसके कारण पूर्वी रेलवे, दक्षिण पूर्वी रेलवे, पूर्व तटीय रेलवे, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, उत्तर-पूर्व सीमांत रेलवे और पूर्व मध्य रेलवे की यूटीएस टिकटिंग सेवाएं प्रभावित होंगी।

यह गतिविधि 12 घंटे तक चलेगी। इसलिए अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं हैं तो आवश्यक टिकट पहले ही खरीद लें।

आरपीएफ ने मनाया 40वां स्थापना दिवस

रेलवे सुरक्षा बल के 40 में स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पूर्व रेलवे, मालदा मंडल अंतर्गत भागलपुर स्टेशन पर केंद्रीय रेलवे रेलयात्री संघ एवं आरपीएफ के द्वारा रेलवे सुरक्षा बल का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।

इस कार्यक्रम में चुकी 40 व स्थापना दिवस था इसलिए केक काटा गया एवं सभी सभी यात्रियों एवं रेलवे सुरक्षा बल के कर्मियों जीआरपी के कर्मियों के बीच केक और मिठाई वितरित किया गया।

रेलवे ने चलाया स्वच्छता अभियान

भागलपुर स्टेशन पर स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गई। पखवाड़ा दिवस मना रहे रेलवे कर्मियों ने स्टेशन परिसर में झाड़ू लगाया। इस दौरान जागरूकता अभियान चलाया गया। लोगों के बीच पंपलेट बांटे गए।

यात्रियों को सिंगल-यूज प्लास्टिक के हानिकारक प्रभावों के बारे में बताया गया। श्रमदान के माध्यम से स्वच्छ और हरित क्षेत्रों का निर्माण करने पर जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें: BPSC News: बीपीएससी ने निकाली एक और बंपर भर्ती, 1964 पदों पर होगी नियुक्ति; पढ़ें पूरी डिटेल

Bihar Sarkari Naukri: बिहार के कॉलेजों में प्रधानाचार्य बनने का सुनहरा मौका, इतने पदों पर होगी नियुक्ति