Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Katihar News: लैंड ब्रोकर का शव रेलवे पटरी से, तो युवती का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला, हत्या की आशंका

बिहार के कटिहार जिले में अलग-अलग जगहों से दो शव बरामद किए गए हैं। पहले मामले में एक युवती का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। वहीं दूसरे मामले में लैंड ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक से मिला। दोनों के स्वजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है।

By Shivam BajpaiEdited By: Updated: Sun, 06 Mar 2022 05:25 PM (IST)
Hero Image
कटिहार में एक दिन में दो शवों की बरामदगी।

संवाद सूत्र, डंडखोरा, कटिहार: डंडखोरा थाना क्षेत्र के महेशपुर पंचायत के टिकैली गांव में शनिवार को 19 वर्षीय युवती का शव घर के समीप गुहाल में फंदे से लटका मिला। स्वजनों ने हत्या कर शव को फंदे से लटका दिए जाने की आशंका जताई है। मिली जानकारी के मुताबिक गणेश मंडल की पुत्री चांदनी कुमारी का शव घर के पिछवाड़े बने गुहाल से बरामद किया गया।

मृतका के स्वजनों ने पड़ोसी पर ही हत्या किए जाने की आशंका जताई है। मृतका की मां ने बताया कि घटना के वक्त चांदनी घर में अकेली थी। मृतका का छोटा भाई घर पहुंचने पर गुहाल में फंदे से झूलता शव देख शोर मचाया। शोरगुल सुन आस पास के लोग मोके पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलते हीं थानाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह मौके पर पहुंच शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बैगना में जमीन ब्रोकर का शव बरामद, स्वजनों ने पार्टनर पर लगाया हत्या का आरोप

संवाद सूत्र, कटिहार: नगर थाना क्षेत्र के बैगना के समीप रेल पटरी किनारे से शनिवार की देर रात शहर के हरिगंज मोहल्ला निवासी मु. सद्दाम नामक युवक का शव बरामद किया गया। सद्दाम जमीन की खरीद बिक्री के धंधे से जुड़ा था। शव पर जख्म व चोट का निशान पाया गया है। मृतक के स्वजनों ने सद्दाम के पार्टनर पर ही हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा। मृतक के पिता मु. जगेर ने बताया कि सद्दाम जमीन की खरीद बिक्री का काम करता था।

शनिवार की रात उसके पार्टनर ने फोन कर घर से बुलाया। स्वजनों ने पीट पीटकर हत्या करने के बाद शव को रेल पटनी के किनारे फेंक दिए जाने की आशंका जताई है। स्वजनों ने तालीब, रइस, सेमया व खोखा पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के पिता ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उक्त चारों से सद्दाम का विवाद हुआ था। घटना के बाद मृतक के स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार ङ्क्षसह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।