Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

चिराग बोले विधानसभा की गरिमा को नीतीश ने किया कलंकित, अध्यक्ष ने शालीनता का दिया परिचय

सरकार पर निशाना साधते हुए चिराग ने कहा कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा में अध्यक्ष पर अंगुली उठाकर गरिमा को कलंकित किया है। मुख्यमंत्री से इस तरह की अपेक्षा नहीं की जा सकती। सीएम अधिकारियों द्वारा की गई गलती को छिपा रहे हैं। अध्यक्ष ने शालीनता का परिचय दिया।

By Prashant Kumar PandeyEdited By: Updated: Wed, 16 Mar 2022 09:37 AM (IST)
Hero Image
लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान की तस्वीर, जागरण आर्काइव

 जागरण संवाददाता, औरंगाबाद : निकाय कोटे से हो रहे विधान परिषद चुनाव के लिए मंगलवार को सरस्वती इन सभागार में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने जिलाध्यक्ष अनूप ठाकुर को चुनाव चिन्ह दिया। अनूप आज बुधवार को समाहरणालय परिसर में नामांकन करेंगे। संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी छह सीटों पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ रहा है। सरकार पर निशाना साधते हुए चिराग ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में अध्यक्ष पर अंगुली उठाकर गरिमा को कलंकित किया है। मुख्यमंत्री से इस तरह की अपेक्षा नहीं की जा सकती है। 

अध्यक्ष ने शालीनता का परिचय दिया

सीएम अधिकारियों द्वारा की गई गलती को छिपा रहे हैं। कहा कि अध्यक्ष ने शालीनता का परिचय देते हुए सदन की मर्यादा को बचाया। चिराग ने कहा कि कहने को बिहार में शराबबंदी है और जहरीली शराब से ग्रामीणों की रोज मौत हो रही है। इस पर सरकार चुप बैठी हुई है। शराबबंदी के नाम पर सरकार द्वारा केवल जुमलेबाजी चल रही है। बिहार में शराब का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। 

अपना संगठन मजबूत बना रही लोजपा

लोजपा आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अपना संगठन मजबूत बना रही है। हर बूथ पर लोजपा के कार्यकर्ता होंगे। संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पांडेय, जहानाबाद के पूर्व सांसद डा. अरुण कुमार, प्रधान महासचिव संजय पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष असरफ अंसारी, सरुण पासवान, विजय सिंह यादव, जीतेंद्र पासवान, मार्कंडेय त्रिवेदी, रंजू देवी, नीलू सिंह, बेला कुमारी, रंधीर पासवान, प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी सुधीर शर्मा, डा. राकेश पासवान, युवा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह उपस्थित रहे।