Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

महादलित टोले में पांच सौ बने हम के सदस्य, पूर्व सीएम ने बेरोजगारों को पांच हजार भत्ता सहित लिए थे इतने फ़ैसले

सदस्यता अभियान का शुभारंभ पूर्व मंत्री सह टिकारी विधायक डॉ अनिल कुमार द्वारा ग्राम पंचायत उतरेंन के अनुसूचित जाति टोला में सोमवार को किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मुखिया राम निवास प्रसाद व पंचायत अध्यक्ष द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पांच सौ महादलितों ने हम पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

By Prashant Kumar PandeyEdited By: Updated: Tue, 11 Oct 2022 01:07 PM (IST)
Hero Image
महादलित टोला के पांच सौ बने हम के सदस्य, पूर्व सीएम मांझी की तस्वीर

 संवाद सूत्र, कोंच : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से) के सदस्यता अभियान का शुभारंभ पूर्व मंत्री सह टिकारी विधायक डॉ अनिल कुमार द्वारा ग्राम पंचायत उतरेंन के अनुसूचित जाति टोला में सोमवार को किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मुखिया राम निवास प्रसाद व पंचायत अध्यक्ष द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग पांच सौ महादलितों ने हम पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभा को संबोधित करते हुए अनिल कुमार ने कहा कि पार्टी के संस्थापक और संरक्षक पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के मुख्यमंत्री काल में दिए गए 34 फैसलों को प्राथमिकता के तौर पर लागू करवाना है। 

34 फैसलों में ये हैं प्रमुख

गरीबों भूमिहीनों को रहने के लिए पांच डिसमिल जमीन, पांच एकड़ तक के किसानों को बिजली बिल मुफ्त, बेरोजगार युवकों को 75 लाख तक के ठेकेदारी में आरक्षण, बेरोजगार युवाओं को पांच हजार बेरोजगारी भत्ता, भूमिहीनों को कृषि कार्य के लिए एक एकड़ तक सरकारी भूमि का वितरण होनी चाहिए। समाज के सबसे निचले पायदान पर जो लोग हैं जो राजनीतिक रूप से आज भी ठगे गए हैं । आज भी मौलिक सुविधाओं से अपेक्षित है। उनके घर तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पहचान ना हमारी प्राथमिकता है। हम उस घर में दीया जलाने आए हैं जहां सदियों से अंधेरा है। उक्त सदस्यता अभियान में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मंटू पासवान, विवेक शर्मा, मनीष कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

पूर्व एमएलसी ने मुलायम सिंह के निधन पर जताया गहरा दुख

जागरण संवाददाता, गया : समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन पर बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य मनोरमा देवी ने गहरा दुख जताया है। पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी ने अपने शोक संदेश में कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का निधन अत्यंत दुखदायी व पीड़ादायक है। इनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। इनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्य अविस्मरणीय है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करती हूं। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।