Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mahabodhi Temple: 40 देशों के नौ सेना के प्रतिनिधिमंडल ने दिया शांति का संदेश, महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध को किया नमन

40 देशों की नौ सेना के प्रतिनिधिमंडल ने भारत के साथ विशाखापट्टनम में सामूहिक सैन्य अभ्यास के बीच बिहार के बोधगया आकर विश्व को शांति व ज्ञान का संदेश दिया है। शुक्रवार को इन देशों के 200 नौ सेना अधिकारियों ने महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध को नमन कर विश्व शांति की कामना की। इसके बाद विशाखापट्टनम में 19 फरवरी से जारी सैन्य अभ्यास मिलन-24 के लिए प्रस्थान कर गए।

By Jagran News Edited By: Prateek Jain Updated: Fri, 23 Feb 2024 10:24 PM (IST)
Hero Image
विशाखापट्टनम में सामूहिक सैन्य अभ्यास के बीच बिहार के बोधगया पहुंचा प्रतिनिधिमंडल।

जागरण संवाददाता, बोधगया। 40 देशों की नौ सेना के प्रतिनिधिमंडल ने भारत के साथ विशाखापट्टनम में सामूहिक सैन्य अभ्यास के बीच बिहार के बोधगया आकर विश्व को शांति व ज्ञान का संदेश दिया है। शुक्रवार को इन देशों के 200 नौ सेना अधिकारियों ने महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध को नमन कर विश्व शांति की कामना की।

इसके बाद विशाखापट्टनम में 19 फरवरी से जारी सैन्य अभ्यास मिलन-24 के लिए प्रस्थान कर गए। सर्वसम्मति से अतिथि पंजी में लिखा कि महाबोधि मंदिर न केवल भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रमाण है, बल्कि दुनिया भर के लोगों के लिए शांति एवं ज्ञान का प्रतीक भी है।

यहां का भ्रमण हम सभी के लिए वास्तव में एक ज्ञानवर्धक अनुभव रहा है। यह सामूहिक सैन्य अभ्यास के लिए जुटे देशों के बीच महत्वपूर्ण सांस्कृतिक आदान-प्रदान का प्रतीक है। महाबोधि मंदिर की समृद्ध विरासत एवं आध्यात्मिक महत्व हमारी सांस्कृतिक समझ एवं सहयोग को बढ़ाएगा।

प्रतिनिधिमंडल में अमेरिका, जापान, आस्ट्रेलिया, फ्रांस, बांग्लादेश, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, इंडोनेशिया एवं मलेशिया की नौसेना के अधिकारी शामिल थे। सभी सैन्य अधिकारी आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में नौ दिनों के सबसे बड़े सैन्य अभ्यास मिलन-24 में शामिल होने भारत आए हैं। इसमें कुल 51 देशों की नौ सेना भाग ले रही हैं।

यह भी पढ़ें -

क्‍या बजट सत्र में हेमंत सोरेन भर पाएंगे हुंकार? पूर्व CM की याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई, अब ED के जवाब की बारी

झारखंड की ये 12 महिलाएं ED की रडार पर, जांच एजेंसी ने भेज दिया 113 पन्नों का नोटिस; आखिर क्‍या है घोटाला?