Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Happy Deepawali 2021: लक्ष्मी-गणेश की पूजा से आती है समृद्धि, जानें शुभ मुहूर्त व पूजन विधि

Happy Deepawali 2021 संध्या में 615 से 805 तक गणेश-लक्ष्मी की पूजा का सर्वोत्तम मुहूर्त। लोगों ने घरों और दुकानों में की भव्य सजावट झिलमिल लाइटिंग व दीये भी लगाए। बच्चों ने भी मस्ती की पूरी तैयारी कर ली है।

By Ajit KumarEdited By: Updated: Thu, 04 Nov 2021 05:38 PM (IST)
Hero Image
मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा से यश, धन और वैभव की प्राप्ति होती है। प्रतीकात्मक फोटो

मुजफ्फरपुर, जासं। कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर गुरुवार को शहर से गांव तक दीपावली मनाई जाएगी। मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा को लेकर घरों में पूरी तैयारी की गई है। कोरोना का संक्रमण कम होने पर इसबार विशेष रौनक दिख रही है। लोगों ने घरों और दुकानों में भी भव्य सजावट की है। रंग-बिरंगे झालर अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। गोबर और मिट्टी से तैयार दीप से भी लोग घरों को सजाएंगे। मान्यता है कि प्रकाश पर्व दीपावली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इसी दिन धन की देवी मां लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं । पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, दिवाली के दिन धन संपदा और शांति के लिए मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की जाती है। आध्यात्मिक गुरु कमलापति त्रिपाठी प्रमोद बताते हैं कि संध्या में 6:15 से 8:05 तक गणेश-लक्ष्मी की पूजा का सर्वोत्तम मुहूर्त है। बताया कि दीपावली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा से यश, धन और वैभव की प्राप्ति होती है। 

बच्चों की तैयारी

पुष्कर कुमार ने कहा कि मैं दीपावली में मिट्टी के बने दीप जलाऊंगा और रंगोली बनाऊंगा। पटाखों की जगह बैलून को फोड़कर दीपावली मनाऊंगा। गुनगुन झा कहते हैं कि इसबार दीपावली के लिए घरौंदा तैयार की है। रंगोली को दीपों से सजाने की तैयारी है। ग्रीन पटाखे जलाकर दीपावली की खुशियां मनाऊंगी। रिया झा ने कहा कि दीपावली को खास बनाने के लिए आकर्षक रंगोली तैयार करूंगी। इसकी पूरी तैयारी की है। गुलाल, चूना व चावल को अलग-अलग रंग में तैयार की है। मोना कुमारी ने कहा कि रंगोली से दीपावली की खुशी दोगूनी हो जाती है। इसके लिए पूरी तैयारी की हूं। अलग-अलग रंग और कलाकृतियों को उकेरकर दीप सजाई हूं।

दीपावली से मिलती नवनिर्माण के लिए ऊर्जा

मुजफ्फरपुर : संस्कार भारती की ओर से बुधवार को समाहरणालय परिसर स्थित भारत माता नमन स्थल पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शहर के साहित्यकार, बुद्धिजीवी, रंगकर्मी, कलाकार, समाजसेवी, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता सहित अन्य लोगों ने भाग लिया। संस्कार भारती उत्तर बिहार प्रांत के कार्यकारी अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि दीपक ऊर्जा का प्रतीक है। उससे आलोकित और ऊर्जान्वित होकर हम नई ऊर्जा के साथ समाज-परिवार, देश के नवनिर्माण में जुटें। मौके पर डा.जयकांत ङ्क्षसह, गणेश प्रसाद ङ्क्षसह, डा.रंजना सरकार, मीनाक्षी मीनल, प्रभात किरण, जीवेश कुमार, अखिलेश कुमार, राकेश पटेल,अमित राज,भारतेंदु कुमार आदि शामिल थे।