Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

JDU News: नीतीश की 'नई फौज' तैयार, 10 उपाध्यक्ष; 49 महासचिव और 46 सचिव के नामों का ऐलान

JDU Bihar Politics शनिवार को बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी ने एक अहम सियासी फैसला लेते हुए राज्य कमेटी और राजनीतिक सलाहकार समिति दोनों को भंग कर दिया। इस मामले को लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की ओर से एक आदेश जारी किया गया है। आदेश पत्र को जेडीयू के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर किया गया है। पार्टी ने नई कमेटी की घोषणा भी की है।

By Jagran News Edited By: Yogesh Sahu Updated: Sat, 24 Aug 2024 02:44 PM (IST)
Hero Image
JDU News: जदयू ने नई प्रदेश कमेटी का ऐलान किया।

डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Politics: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी जदयू (JDU News) ने शनिवार को एक बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत पार्टी ने प्रदेश कमेटी और राजनीतिक सलाहकार समिति को भंग कर दिया है। इसके बाद पार्टी ने नई कमेटी का भी घोषणा कर दी है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। जदयू के आधिकारिक एक्स हैंडल पर इस संबंध में जारी आदेश पत्र को साझा किया गया है।

एक्स पर जारी आदेश पत्र में जदयू ने क्या कहा?

जदयू ने अपने आधिकारिक हैंडल पर आदेश पत्र जारी कर दो समितियां भंग करने की जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के निर्देशानुसार प्रदेश जद (यू) की प्रदेश कमिटी और प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति को तत्काल प्रभाव से भंग किया गया है।

— Janata Dal (United) (@Jduonline) August 24, 2024

जदयू ने नई कमेटी भी बनाई

नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने प्रदेश कमेटी भंग करने के बाद नई कमेटी का गठन भी कर दिया है। पार्टी ने 10 उपाध्यक्ष और 49 महासचिव और 46 सचिव बनाए हैं।

इसमें एमएलसी ललन कुमार सराफ को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी की ओर से इस संबंध में भी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी गई है।

कहां हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार?

बता दें कि शनिवार को मुख्यमंत्री नीतश कुमार (CM Nitish Kumar) पूर्णिया दौरे पर निकले थे। हालांकि, उनका यह दौरा छोटा था। उन्होंने यहां इलाके का हवाई निरीक्षण और समीक्षा बैठक की।

उनके यहां अने से पूर्णिया (Purnia News) से जल्द ही हवाई उड़ान सेवा शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके साथ ही यह इलाका सीमांचल का एक बड़ा केंद्र बन सकता है।

पूर्णिया में अपने संक्षिप्त दौरे में स्थानीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।

यह भी पढ़ें

नीतीश कुमार की JDU में जाएंगे श्याम रजक? लालू से 'धोखा' खाने के बाद दिया क्लियर जवाब

Bihar Politics: इधर तेजस्वी मुस्लिमों के साथ कर रहे थे मीटिंग, उधर शिवराज ने बिहार में कर दिया बड़ा एलान

Waqf Bill: वक्फ संशोधन बिल पर क्या है Tejashwi Yadav का स्टैंड, Nitish Kumar के साथ या खिलाफ?