Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

World Cup Countdown: रोहित ने जड़े हैं एक विश्व कप में सर्वाधिक शतक, सचिन का तोड़ा था रिकॉर्ड

रोहित शर्मा का एक वर्ल्ड कप (World Cup 2023) में सर्वाधिक पांच शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी हैं। इस शतक के साथ ही उन्होंने विश्व कप में सर्वाधिक छह शतक जड़ने के सचिन तेंदुलकर के रिकार्ड की भी बराबरी कर ली थी। वह इस वैश्विक टूर्नामेंट में शीर्ष स्कोर भी रहे थे। रोहित शर्मा ने कुमार संगाकार को भी पीछे छोड़ दिया था।

By Jagran NewsEdited By: Umesh KumarUpdated: Thu, 14 Sep 2023 10:12 PM (IST)
Hero Image
वर्ल्ड कप 2019 के दौरान रोहित शर्मा। फाइल फोटो

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा ने छह जुलाई, 2019 को इतिहास रच दिया था। श्रीलंका के विरुद्ध शतक जड़कर उन्होंने एक सत्र में सर्वाधिक शतक जड़ने का रिकार्ड अपने नाम कर लिया था।

रोहित एक विश्व कप में सर्वाधिक पांच शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी हैं। इस शतक के साथ ही उन्होंने विश्व कप में सर्वाधिक छह शतक जड़ने के सचिन तेंदुलकर के रिकार्ड की भी बराबरी कर ली थी। वह इस वैश्विक टूर्नामेंट में शीर्ष स्कोर भी रहे थे।

सचिन के बाद 600 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय

महानतम पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बाद एक विश्व कप में 600 रन बनाने वाले खिलाड़ियों में रोहित शर्मा तीसरे खिलाड़ी और दूसरे भारतीय हैं। सचिन ने 2003 सत्र में सर्वाधिक 673 रन बनाए थे। उनके बाद पूर्व आस्ट्रेलियाई ओपनर मैथ्यू हैडन हैं, जिनके नाम 2007 विश्व कप में 659 रन बनाने का रिकार्ड है। वहीं, रोहित शर्मा ने 648 रन बनाकर 2019 विश्व कप में अद्भुत फार्म दिखाई थी।

       रन                           विरुद्ध                              स्थान 

  • 122*                  दक्षिण अफ्रीका                    साउथैंपटन
  • 140                      पाकिस्तान                        मैनचेस्टर
  • 102                    इंग्लैंड                                बर्मिंघम
  • 104                   बांग्लादेश                             बर्मिंघम 
  • 103                  श्रीलंका                                 लीड्स 

संगाकारा को पछाड़कर रोहित ने बनाया था रिकार्ड

श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगाकारा को पछाड़कर ही रोहित शर्मा ने एक सत्र में सर्वाधिक शतक जड़ने का रिकार्ड अपने नाम किया था। 2015 विश्व कप में संगाकारा ने चार शतक जड़े थे। उन्होंने बांग्लादेश, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया और स्काटलैंड के विरुद्ध लगातार चार मैचों में ये शतक लगाए थे।