Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

PSL 2024 में UAE के इस बल्लेबाज ने मचाया 'गदर', जड़ दिया सीजन का दूसरा शतक; पाकिस्तान टीम ने नहीं दिया था मौका

पाकिस्तान टीम में जगह और खाने की दिक्कत को देखते हुए उस्मान खान यूएई शिफ्ट हो गए थे। पाकिस्तान सुपर लीग 2023 में वह घरेलू खिलाड़ी के रूप में हिस्सा ले चुके हैं। साथ ही 2023 में उनके नाम पीएसएल का सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड भी है। अब वह एसोसिएट नेशन के खिलाड़ी के रूप में पीएसएल में खेल रहे हैं।

By Umesh Kumar Edited By: Umesh Kumar Updated: Sun, 10 Mar 2024 05:52 PM (IST)
Hero Image
Usman Khan ने पीएसएल में जड़ा दूसरा शतक। फोटो- PSL

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान में जन्मे यूएई के लिए क्रिकेट खेलने वाले उस्मान खान का बल्ला पीएसएल 2024 में रन उगल रहा है। यूएई के विकेटकीपर बल्लेबाज उस्मान खान (Usman Khan) ने मुल्तान सुल्तान के लिए खेलते हुए सीजन की सेंचुरी जड़ दी है। इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ उस्मान ने 50 गेंद पर नाबाद 100 रन बनाए।

पाकिस्तान टीम में जगह और खाने की दिक्कत को देखते हुए उस्मान खान यूएई शिफ्ट हो गए थे। पाकिस्तान सुपर लीग 2023 में वह घरेलू खिलाड़ी के रूप में हिस्सा ले चुके हैं। साथ ही 2023 में उनके नाम पीएसएल का सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड भी है। अब वह एसोसिएट नेशन के खिलाड़ी के रूप में पीएसएल में खेल रहे हैं।

इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ मचाया गदर

रविवार को प्लेऑफ में पहले ही पहुंच चुकी मुल्तान सुल्तान, इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ उतरी। मुल्तान सुल्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 4 विकेट के नुकसान पर 228 का स्कोर टांग दिया। इसमें सबसे बड़ा योगदान उस्मान खान का रहा।

यह भी पढ़ें- 'यशस्वी का दोहरा शतक नहीं बल्कि उसका...' राहुल द्रविड़ के लिए इंग्लैंड सीरीज के दौरान यह था 'सबसे खास पल'

उस्मान खान ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंद पर सीजन का दूसरा शतक जड़ दिया। 100 रन की नाबाद पारी के दौरान उस्मान ने 15 चौके और 3 गगनचुंबी सिक्स लगाए। जेसन चाल्स ने 18 गेंद पर 42 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।

Usman Khan🇦🇪 in PSL, 2024

Usman Khan🇦🇪 in PSL, 2024

BOTH come in back-to-back innings after scoring 96 in previous innings.

Note: Usman Khan played as a local player in PSL 2023.pic.twitter.com/SCkYGwjcz3— Kausthub Gudipati (@kaustats) March 10, 2024

कराची किंग्स के खिलाफ भी जड़ा था शतक

उस्मान खान का यह दूसरा शतक था। इससे पहले यूएई के इस खिलाड़ी ने कराची किंग्स के खिलाफ शतक जड़ा था। उस्मान खान ने 59 गेंद में 106 रन की नाबाद पारी खेली। उस्मान की पारी में 10 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 179 का रहा।

यह भी पढे़ं- Yusuf Pathan की राजनीति में हुई एंट्री, तृणमूल कांग्रेस ने लोकसभा का बनाया उम्मीदवार; यहां से लड़ेंगे चुनाव