Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ziva in the house! पापा MS Dhoni को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंची जीवा, इस अंदाज में CSK को Cheer करती आई नजर

मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई के मुकाबले में एमएस धोनी की बेटी जीवा धोनी भी अपने पापा और सीएसके को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में दिखी। उनके साथ साक्षी धोनी भी मौजूद थीं। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हो रही है।

By Piyush KumarEdited By: Piyush KumarUpdated: Sat, 06 May 2023 09:10 PM (IST)
Hero Image
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी की पत्नी और उनकी बेटी की फाइल फोटो।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

 नई दिल्ली,स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके महेंद्र सिंह धोनी की लोकप्रियता कितनी है, उसका अंदाजा लगाने के लिए आप आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपरकिंग्स का कोई भी मुकाबला देख सकते हैं। मैच से पहले जब मैदान में धोनी टॉस के लिए आते हैं, तो दर्शक उनका दीदार करने के लिए अपनी सीट छोड़कर खड़े हो जाते हैं। जब वो बल्लेबाजी करने मैदान में एंट्री लेते हैं तो दर्शकों के बीच हर्षोल्लास का माहौल होता है।

इस सीजन सिर्फ चेपॉक ही नहीं बल्कि जहा-जहां चेन्नई टीम अपना मुकाबला खेल रही है, वहां-वहां धोनी के फैंस पूरे स्टेडियम में मौजूद रहते हैं। इस साल ऐसा लग रहा हो मानो चेन्नई के हर मैच में ज्यादातर दर्शक सिर्फ एम एस धोनी को देखना पसंद करते हैं।

पापा को सपोर्ट करने जीवा पहुंची मैदान में

इसी बीच मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई के मुकाबले में एमएस धोनी की बेटी जीवा धोनी भी अपने पापा और सीएसके को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में दिखी। उनके साथ साक्षी धोनी भी मौजूद थीं। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसमें देखा जा सकता है की जीवा के हाथ में सीएसके का झंडा और उनके पास एक प्लास्टिक सीटी है।

— MS Dhoni 7781 #MSDhoni #IPL2023 (@msdhoni7781) May 6, 2023

Beautiful picture. #TATAIPL2023 #CSKVMI #MSDhoni #jadeja #csk #mi #Tushardeshpande #pathirana #zivadhoni pic.twitter.com/PEvVYpnMGh— Shreyas (@Sheshu_mk) May 6, 2023

चेन्नई ने मुंबई को दिया मात

मैच की बात करें तो मैच की बात करें तो चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहली पारी में मुंबई टीम मजह 139 रन बनाने में कामयाब हो सकी। चेन्नई की ओर से डेवन कॉन्वे ने 42 गेंदों पर 44 रन की पारी खेली। चेन्नई की टीम ने 4 विकेट गंवाकर इस आसान लक्ष्य को हासिल कर लिया। बता दें कि चेन्नई की ओर से मथीशा पथिराना ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवरों में महज 15 रन देकर 3 विकेट झटके।