Indian Railways: कोहरे ने रोकी रेल की रफ्तार, देरी से चल रही 80 ट्रेनें; देखें List
Indian Railways दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर बुधवार सुबह यात्री परेशान रहे। यहां आने वाली 80 से अधिक ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। कई ट्रेनें आठ से 15 घंटे तक लेट हैं। सुबह 7.40 बजे चलने वाली कालका शताब्दी एक्सप्रेस बुधवार को पूर्वाह्न 11.30 बजे चलेगी। वहीं दोपहर 12.50 बजे चलने वाली महाबोधि एक्सप्रेस बृहस्पतिवार तड़के चार बजे रवाना होगी।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर बुधवार सुबह यात्री परेशान रहे। यहां आने वाली 80 से अधिक ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। कई ट्रेनें आठ से 15 घंटे तक लेट हैं। सुबह 7.40 बजे चलने वाली कालका शताब्दी एक्सप्रेस बुधवार को पूर्वाह्न 11.30 बजे चलेगी।
वहीं, दोपहर 12.50 बजे चलने वाली महाबोधि एक्सप्रेस बृहस्पतिवार तड़के चार बजे रवाना होगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि शाम तक कुछ अन्य ट्रेनों प्रस्थान समय में बदलाव किए जाने की संभावना है।
दिल्ली से देरी से रवाना होने वाली प्रमुख ट्रेनें
ट्रेन देरी
- नई दिल्ली-गया महाबोधि एक्सप्रेस 15.10 घंटे
- नई दिल्ली-दरभंगा हमसफर क्लोन एक्सप्रेस 10.05 घंटे
- हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर महाकौशल एक्सप्रेस 7.27 घंटे
- नई दिल्ली-कालका शताब्दी एक्सप्रेस 3.50 घंटे
- कामख्या-आनंद विहार नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस 3.20 घंटे
- पुरानी दिल्ली-अलीपुरद्वार महानंदा एक्सप्रेस 1.25 घंटे
Also Read-
आठ घंटे से अधिक लेट से दिल्ली आने वाली प्रमुख ट्रेनें
ट्रेन देरी
- बरौनी-नई दिल्ली हमसफर क्लोन एक्सप्रेस 11.40 घंटे
- दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस 10.16 घंटे
- दरभंगा-नई दिल्ली हमसफर क्लोन एक्सप्रेस 10.13 घंटे
- हैदराबाद-नई दिल्ली तेलंगाना एक्सप्रेस 10 घंटे
- बनारस-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस 9.21 घंटे
- पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस नौ घंटे
Also Read-