Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Weather: दिल्ली में अगले एक सप्ताह कैसा रहेगा वेदर? मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट

Delhi Weather News देश की राजधानी दिल्ली में इस साल मानसून जमकर बरसा। IMD ने मौसम को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उनका मानना है कि अभी अच्छी वर्षा के आसार नहीं हैं। जिस कारण से अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तक बढ़ोतरी देखी जा सकती है। इस बार मानसून का आगमन भी धमाकेदार तरीके से हुआ था। 28 जून को मानसून पहुंचा था।

By sanjeev Gupta Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Sat, 21 Sep 2024 07:41 AM (IST)
Hero Image
Delhi Weather Today: अब सप्ताह भर दिल्ली में अच्छी वर्षा के नहीं आसार। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। Delhi Weather Update: बेशक इस मानसून में बरसात को लेकर पूर्वानुमान बहुत सटीक नहीं रहे हैं, लेकिन तब भी मौसम विभाग की मानें तो अब सप्ताह भ दिल्ली में अच्छी वर्षा के आसार नहीं हैं। इसके चलते अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है।

शुक्रवार को दिल्ली में सुबह से ही धूप निकल गई थी। दिन चढ़ने के साथ ही धूप और भी तेज हो गई। हालांकि पिछले दिनों हुई बरसात के चलते हवा में अभी भी नमी बनी हुई है।

हवा में नमी का स्तर 95 से 58 प्रतिशत तक

अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 34.7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 95 से 58 प्रतिशत तक रहा।

बीच-बीच में हल्के बादलों की रहेगी आवाजाही

मौसम विभाग के अनुसार, सप्ताह भर हवा की दिशा दक्षिणी पूर्वी और उत्तरी पश्चिमी रहने की संभावना है। बीच-बीच में हल्के बादलों की आवाजाही भी रहेगी और कहीं-कहीं हल्की वर्षा या बूंदाबांदी भी हो सकती है।

किन्तु अच्छी बरसात नहीं होने के चलते अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। 25 सितंबर के बाद इसमें गिरावट आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Delhi Rains: विदाई की बेला में भी दिल्ली को सराबोर कर गया मानसून, चार साल में रिकॉर्ड बारिश दर्ज