Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दिल्ली की INA मार्केट के फास्ट फूड रेस्तरां में लगी भीषण आग, 5-6 लोग झुलसे; मौके पर दमकल की कई गाड़ियां

देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार तड़के एक रेस्टोरेंट में भयंकर आग लग गई। यह आग आईएनए मार्केट में फास्ट फूड रेस्टोरेंट में लगी। दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक आग लगने की सूचना के बाद दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुट गईं। इस हादसे में 4 से 6 लोगों के घायल होने की खबर है।

By Jagran News Edited By: Siddharth Chaurasiya Updated: Mon, 29 Jul 2024 06:51 AM (IST)
Hero Image
राजधानी दिल्ली के आईएनए मार्केट में सोमवार तड़के एक फास्ट रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई।

एएनआई, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के आईएनए मार्केट में सोमवार तड़के एक फास्ट रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। अधिकारियों के अनुसार, इस घटना में चार से छह लोग घायल हुए हैं। इस समय सात से आठ अग्निशमन वाहन मौके पर हैं और आग बुझाने का काम जारी है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के स्टेशन ट्रेनिंग ऑफिसर (एसटीओ) मनोज महलावत ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, "हमें सुबह 3:20 बजे आग लगने की सूचना मिली। 7-8 दमकल गाड़ियां यहां भेजी गई हैं। दो रेस्टोरेंट में आग लग गई और चार-छह लोग घायल बताए जा रहे हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। रेस्टोरेंट में जरूरत से ज्यादा कमर्शियल सिलेंडर रखे हुए थे, जिससे बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।"

अधिक जानकारी का इंतजार है।