Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'CM केजरीवाल को जेल भेजना BJP को पड़ेगा मंहगा', सुनीता केजरीवाल से मुलाकात के बाद पंजाब से राज्य सभा सांसदों का जवाब

‘आप’ के राष्ट्रीय महासचिव संगठन डॉ. संदीप पाठक के साथ राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा विक्रम साहनी और अशोक मित्तल ने सुनीता केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम पार्टी के साथ पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खड़े हैं। इस संकट की घड़ी में हम सभी एकजुट हैं। जनता जेल का जवाब दिल्ली और पंजाब में वोट से देगी।

By Jagran News Edited By: Sonu Suman Updated: Fri, 12 Apr 2024 05:33 PM (IST)
Hero Image
सुनीता केजरीवाल से मुलाकात के बाद पंजाब से AAP के RS सांसदों ने दिखाई एकजुटता।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसदों ने गुरुवार देर शाम को सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की। उन्होंने सुनीता केजरीवाल से कहा कि हम पूरी मजबूती से अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को तथाकथित शराब मामले में जेल जाने के बाद पंजाब से ‘आप’ सांसदों की सुनीता केजरीवाल से यह पहली मुलाकात है।

‘आप’ के राष्ट्रीय महासचिव संगठन डॉ. संदीप पाठक के साथ राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा, विक्रम साहनी और अशोक मित्तल ने सुनीता केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम पार्टी के साथ पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खड़े हैं। इस संकट की घड़ी में हम सभी एकजुट हैं। सांसदों ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को जेल भेजने का जनता में जबरदस्त गुस्सा है। जनता जेल का जवाब दिल्ली और पंजाब में वोट से देगी। 

ये भी पढ़ेंः Delhi Excise Policy: 15 अप्रैल तक CBI रिमांड पर रहेंगी के. कविता, जांच एजेंसी ने बताया क्या है घोटाले में भूमिका

सांसदों ने तस्वीरें भी की शेयर

पंजाब से ‘आप’ राज्यसभा सभा सदस्य संजीव अरोड़ा ने सुनीता केजरीवाल से मुलाकात के दौरान ली गई तस्वीर को अपने आधिकारिक एक्स (ट्वीटर) हैंडल पर साझा भी किया। सुनीता केजरीवाल के साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. संदीप पाठक, सांसद संजीव अरोड़ा, विक्रम साहनी और अशोक मित्तल भी मौजूद रहे। 

केजरीवाल के साथ मजबूती से हैं खड़े

राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने कहा कि आज राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, सांसद विक्रम साहनी, सांसद अशोक मित्तल की मौजूदगी में मुख्यमंत्री आवास पर अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की। उनका साहस और दृढ़ता संघर्ष के प्रतीक के रूप में दमक रहा है। सभी सांसदों ने सुनीता केजरीवाल को कहा कि वह अरविंद केजरीवाल के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। अरविंद केजरीवाल जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं। भाजपा को उन्हें जेल भेजना भारी पड़ेगा।

ये भी पढ़ें- मनीष सिसोदिया की अंतरिम जमानत याचिका पर कोर्ट ने CBI-ED से मांगा जवाब, 20 अप्रैल को आएगा फैसला