Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल को किससे खतरा? आठ दिन बाद छोड़ेंगे अपना घर-गाड़ी

Arvind Kejriwal News दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपना इस्तीफा उपराज्यपाल वीके सक्सेना को सौंप दिया है। इस्तीफा स्वीकार होने के आठ दिन बाद केजरीवाल अपना सरकारी आवास छोड़ देंगे। इस बीच आप नेता संजय सिंह ने केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि केजरीवाल की सुरक्षा को खतरा है। पढ़िए उन्होंने क्या कुछ कहा।

By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Wed, 18 Sep 2024 02:29 PM (IST)
Hero Image
Delhi News: अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा को खतरा-संजय सिंह। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को अपना इस्तीफा उपराज्यपाल वीके सक्सेना (VK Saxsena) को सौंपा।

जिसके बाद आज आप नेता संजय सिंह (Sanjay Singh) ने कहा कि इस्तीफा देने के बाद केजरीवाल जनता के बीच रहेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि अभी तय नहीं है कि वह (केजरीवाल) कहां रहेंगे।

जनता के बीच रहेंगे केजरीवाल-संजय सिंह

मगर केजरीवाल (Kejriwal News) ने कहा है कि जनता के बीच रहेंगे। इस्तीफा स्वीकार होने के आठ दिन बाद केजरीवाल अपना सरकारी आवास छोड़ देंगे। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि उन्होंने जनता की सेवा ईमानदारी से की है।

केजरीवाल की सुरक्षा खतरा-सांसद

केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर चिंता हैं। केजरीवाल की सुरक्षा को खतरा है। राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते सरकारी आवास के लिए केजरीवाल के अधिकृत होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसके बारे में अभी बात नहीं हुई है कुछ होगा तो बताया जाएगा।

आतिशी कैबिनेट में होगा फेरबदल

Delhi Cabinet Ministers दिल्ली में नए मुख्यमंत्री के एलान के साथ ही दिल्ली कैबिनेट में भी बड़े फेरबदल की संभावना जताई जा रही है। आम आदमी पार्टी नेतृत्व चाहता है कि दिल्ली कैबिनेट में बदलाव कर दिल्ली के विकास को रफ्तार दी जाए।

आतिशी (Atishi Marlena) के कैबिनेट में दो नए चेहरे को शामिल किया जा सकता है। तीन नेताओं के नाम आगे चल रहे हैं। जिन्हें शामिल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Delhi Cabinet: आतिशी मंत्रिमंडल में दो कौन से होंगे नए चेहरे? तीन नामों पर सियासी अटकलें तेज