Indian Railways: दरभंगा हमसफर, कालका शताब्दी और बिहार संपर्क क्रांति देरी से होगी रवाना, 65 से ज्यादा ट्रेनें चल रही लेट
Indian Railways यात्रियों की परेशानी बनी हुई है। सोमवार को दिल्ली आने वाली 65 से अधिक ट्रेनें एक घंटे से अधिक विलंब से चल रही हैं। अगस्त क्रांति राजधानी व डिब्रुगढ़ राजधानी एक्सप्रेस सहित कई राजधानी एक्सप्रेस के यात्री भी परेशान हैं। कालका शताब्दी देरी से रवाना होगी। दरभंगा हमसफर एक्सप्रेस व बिहार संपर्क क्रांति के प्रस्थान समय में भी बदलाव किया गया है।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। यात्रियों की परेशानी बनी हुई है। सोमवार को दिल्ली आने वाली 65 से अधिक ट्रेनें एक घंटे से अधिक विलंब से चल रही हैं।
अगस्त क्रांति राजधानी व डिब्रुगढ़ राजधानी एक्सप्रेस सहित कई राजधानी एक्सप्रेस के यात्री भी परेशान हैं। कालका शताब्दी देरी से रवाना होगी। दरभंगा हमसफर एक्सप्रेस व बिहार संपर्क क्रांति के प्रस्थान समय में भी बदलाव किया गया है।
देरी से रवाना होने वाली मुख्य ट्रेनें
ट्रेन देरी
- नई दिल्ली-दरभंगा हमसफर क्लोन एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे
- नई दिल्ली-कालका शताब्दी एक्सप्रेस 2.50 घंटे
- नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 1.50 घंटे
5 घंटे से ज्यादा देर से दिल्ली आने वाली मुख्य ट्रेनें
ट्रेन देरी
- रीवा-आनंद विहार एक्सप्रेस पौने आठ घंटे
- पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस सात घंटे
- दरभंगा-नई दिल्ली हमसफर क्लोन एक्सप्रेस सात घंटे
- मऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे
- गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस सवा छह घंटे
- कामख्या-पुरानी दिल्ली ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस छह घंटे
- गया-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस पौने छह घंटे
- अमृतसर-नांदेड़ एक्सप्रेस पौने छह घंटे
- बरौनी-नई दिल्ली हमसफर क्लोन एक्सप्रेस पौने छह घंटे
- जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस पौने छह घंटे
- विशाखापट्टनम-नई दिल्ली एपी एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे
- डा. आंबेडकर नगर-श्री माता वैष्ण देवी कटड़ा मालवा एक्सप्रेस सवा पांच घंटे
- बिलासपुर-हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस सवा पांच घंटे
- मानिकपुर-हजरत निजामुद्दीन यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सवा पांच घंटे
- मालदा टाउन-पुरानी दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस सवा पांच घंटे
- एमएमसीटी-हजरत निजामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस पांच घंटे
- चेन्नई-नई दिल्ली जीटी एक्सप्रेस पांच घंटे
- डिब्रुगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस पांच घंटे
- गोरखपुर-बठिंडा गोरखधाम एक्सप्रेस पांच घंटे