Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दिल्ली-NCR के कई इलाकों में हल्की बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली राहत; IMD ने दिया अगले दो दिन का अपडेट

दिल्ली में गुरुवार को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है। दिल्ली के कई इलाकों में गुरुवार को हल्की बारिश देखने को मिली है। दिल्ली के अलावा नोएडा और गाजियाबाद में बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले दो दिन में दिल्ली में हल्की बारिश और आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियसजबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा।

By Shyamji TiwariEdited By: Shyamji TiwariUpdated: Thu, 10 Aug 2023 08:54 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली-NCR के कई इलाकों में शाम के समय बूंदाबांदी हुई

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है। दिल्ली के कई इलाकों में गुरुवार को हल्की बारिश देखने को मिली है। दिल्ली के अलावा नोएडा और गाजियाबाद में बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले दो दिन में दिल्ली में हल्की बारिश और आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है।

35.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान

दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक है। वहीं, शहर का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले बुधवार को सुबह धूप खिल गई थी। दिन चढ़ने के साथ यह और तीखी होती गई। दिन भर तेज धूप निकली रही। बीच बीच में बादलों की आवाजाही भी बनी रही।

कई राज्यों में फिर सक्रिय हो सकता मानसून

बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दोनों ही सामान्य तापमान है। मौसम विभाग के अनुसारस, उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो सकता है।

यूपी-बिहार में भी बारिश का अनुमान

यूपी-बिहार के कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। बिहार के किशनगंज, अररिया, मधुबनी और सीतामढ़ी में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, मुजफ्फरपुर-वैशाली में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।