Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में लगातार बदल रहा मौसम, अब रविवार की सुबह रही सीजन की सबसे ठंडी

Delhi Weather Update दिल्ली में आज सोमवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक हाल फिलहाल ऐसा ही मौसम बना रहेगा। इसमें अधिक बदलाव नहीं होगा। इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार की सुबह हल्की धूप निकली लेकिन दोपहर बाद ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहे।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek TiwariUpdated: Mon, 23 Oct 2023 07:58 AM (IST)
Hero Image
Delhi Weather Update: अब रविवार की सुबह रही सीजन की सबसे ठंडी (File Photo)

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। Delhi Weather Update :लगातार बदल रहे मौसम के बीच अब रविवार की सुबह इस सीजन की सबसे ठंडी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान शनिवार की तुलना में और नीचे आ गया।

दिन में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहे। मौसम विभाग का अनुमान है कि हाल फिलहाल ऐसा ही मौसम बना रहेगा। इसमें अधिक बदलाव नहीं होगा।

तापमान में दर्ज की गई गिरावट 

रविवार की सुबह हल्की धूप निकली, लेकिन दोपहर बाद ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहे। तेज धूप नहीं होने के चलते हल्की धुंध भी छाई रही। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 31.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Also Read-

दिवाली से पहले 'जहरीली' हुई दिल्ली-NCR की हवा, ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंचा AQI; वातावरण में छाई धुंध की चादर

न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 15.6 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को यह 15.9 डिग्री सेल्सियस था। हवा में नमी का स्तर 92 से 38 प्रतिशत तक रहा। दिल्ली का रिज क्षेत्र और भी ठंडा रहा।

आज कैसा रहेगा मौसम?

यहां का न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार सुबह हल्की धुंध देखने को मिलेगी, जबकि दिन में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक रहने का अनुमान है।

आज से बढ़ सकता है पराली का धुआं

केंद्र सरकार के एयर क्वालिटी मैनेजमेंट के डिसीजन सपोर्ट सिस्टम (डीएसएस) ने पिछले सप्ताह काम शुरू कर दिया है। इसी सिस्टम में यह संभावना दिखाई गई है कि सोमवार से पराली से प्रदूषण में खासी वृद्धि हो सकती है।