Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi weather: उमस से मिलेगी राहत, दिल्ली-NCR में झमाझम बरसेंगे बादल; 35 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Delhi Weather Today दिल्ली-एनसीआर में आज यानी गुरुवार को तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं। बारिश होने से दिल्लीवासियों को उमस से राहत मिलेगी। वहीं एनसीआर में बुधवार को बादलों की आवाजाही बनी रही। हालांकि आज बारिश नहीं हुई। वैसे मौसम विभाग ने 25 सितंबर को बारिश का अनुमान जताया था। पढ़िए आखिर मौसम को लेकर ताजा अपडेट क्या है?

By sanjeev Gupta Edited By: Kapil Kumar Updated: Wed, 25 Sep 2024 11:24 PM (IST)
Hero Image
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। Delhi Weather मौसम के उतार चढ़ाव के बीच गुरुवार को दिन भर बादल छाए रहने और गर्जन वाले बादल बनने के साथ हल्की (Delhi Rain) वर्षा भी होने की संभावना है। इस दौरान 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। इसके असर से तापमान में भी दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है।

इस बीच बुधवार को भी बादलों की आवाजाही बनी रही। इसकी वजह से सुबह के समय आसमान में थोड़ी धुंध या स्माग जैसा माहौल भी देखने को मिला। हालांकि, दिन में धूप निकलने के बाद मौसम खुल गया। बूंदाबांदी होने का अनुमान था, लेकिन हुई नहीं।

बुधवार को अधिकतम तापमान रहा 37.3 डिग्री

बुधवार को अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री और न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 91 से 53 प्रतिशत रहा। गुरुवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 और 25 डिग्री रह सकता है। शुक्रवार को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

बिगड़ने लगी दिल्ली का हवा

उधर दिल्ली की वायु गुणवत्ता अब बिगड़ने लगी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक बुधवार सुबह 9 बजे दिल्ली का एक्यूआई 228 दर्ज किया गया। इस श्रेणी की हवा को खराब कहा जाता है। हालांकि उम्मीद है कि अगले तीन चार मौसम की अनुकंपा से इसमें अधिक वृद्धि होने के आसार नहीं हैं।

गुरुग्राम: 26 और 27 सितंबर को बूंदाबांदी की संभावना

गुरुग्राम में मंगलवार को मौसम साफ रहा। दिन में उसम और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 28 सितंबर तक मौसम परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है।

नमी वाली हवा आने की संभावना

इस दौरान बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवा आने की संभावना से राज्य में 25 सितंबर से एक बार फिर से मानसूनी हवा की सक्रियता में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में 26 व 27 सितंबर को हवा तथा गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Delhi Weather Update: फिर बदलेगा दिल्ली का मौसम, 4 दिन झमाझम बरसेंगे बादल; IMD ने दिया ताजा अपडेट

28 सितंबर से राज्य में मौसम आमतौर पर खुश्क, लेकिन बीच-बीच में आंशिक बादल रहने का अनुमान है। उत्तर-पश्चिमी हवा चलने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने व वातावरण में नमी की मात्रा में गिरावट आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Update: देहरादून में मौसम ने बदली करवट, भारी वर्षा से नाले के उफान में पांच साल की बच्ची बही