Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दिल्ली में डेंगू के बढ़ते मामलों पर LG ने जताई चिंता, अधिकारियों को दिए मच्‍छरों का प्रजनन रोकने के निर्देश

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने राजधानी में बढते डेंगू के मामलों पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा लिखा तापमान में गिरावट के बावजूद दिल्ली में डेंगू के बढ़ते मामले और अस्पतालों में भर्ती होने वालों आंकड़े चिंताजनक हैं। मैंने मुख्य सचिव एनडीएमसी अध्यक्ष एमसीडी आयुक्त और सचिव (स्वास्थ्य) जीएनसीटीडी से बात की है।

By Jagran NewsEdited By: Nitin YadavUpdated: Mon, 23 Oct 2023 02:18 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली में डेंगू के बढ़ते मामलों पर LG ने जताई चिंता।

एएनआई, नई दिल्ली। दिल्ली में लगातार तापमान में गिरावट के बाद बावजूद भी डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं, जिसको लेकर उपराज्यपाल ने ट्वीट कर चिंता जाहिर की है और मुख्य सचिव, एनडीएमसी अध्यक्ष सहित स्वास्थ्य अधिकारियों से भी बात की है।

LG ने अधिकारियों को दिए निर्देश

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर चिंता जाहिर करते हुए लिखा, तापमान में गिरावट के बावजूद दिल्ली में डेंगू के बढ़ते मामले और अस्पतालों में भर्ती होने वालों आंकड़े चिंताजनक हैं। मैंने मुख्य सचिव, एनडीएमसी अध्यक्ष, एमसीडी आयुक्त और सचिव (स्वास्थ्य), जीएनसीटीडी से बात की और उन्होंने युद्ध स्तर पर स्वच्छता और मच्छरों के प्रजनन को कम करने के लिए निर्देश दिए हैं।

LG

यह भी पढ़ें: Dussehra 2023: दिल्ली में कहीं पुतला बोलेगा हे राम, तो कहीं रावण के निकलेंगे आंसू

साथ ही डिस्पेंसरी और अस्पतालों में पर्याप्त सुविधाएं सुनिश्चित करने को भी कहा। मैं लोगों से सभी दिल्लीवासियों से आवश्यक एहतियाती कदम उठाने की अपील करता हूं।

यह भी पढ़ें: Delhi Crime: लड़की के साथ पार्क में बैठा था युवक, तभी दोस्त के साथ आ धमका युवती का भाई; फिर चाकू से गोद डाला