Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi News: अचानक धंस गई सड़क, इतना गहरा गड्ढा देख लोग हैरान; पुलिस ने क्षतिग्रस्त हिस्से को किया सील

Delhi News राजधानी दिल्ली के त्रिलोकपुरी में बारिश के चलते अचानक सड़क धंस गई। सड़क में इतना गहरा गड्ढा देखकर लोग हैरान रह गए। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उस हिस्से को सील कर दिया। पुलिस ने पीडब्ल्यूडी व निगम को सूचना दे दी है। साथ ही पुलिस ने लोगों से उस हिस्से के पास नहीं आने की अपील की है।

By Jagran News Edited By: Kapil Kumar Updated: Fri, 20 Sep 2024 09:14 AM (IST)
Hero Image
दिल्ली के त्रिलोकपुरी में बारिश के कारण सड़क धंस गई। जागरण फोटो

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में त्रिलोकपुरी 15 ब्लाक में गुरुवार रात में अचानक सड़क धंस गई। स्थानीय लोगों को कहना है कि बारिश के कारण सड़क धंसी है।

उधर, जानकारी लगने पर वहां लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान सड़क में इतने गहरे गड्ढे को देखकर हर कोई हैरान रह गया।

वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने रात को ही बैरिकेडिंग लगातर कर सड़क के उस हिस्से को सील कर दिया। पुलिस ने पीडब्ल्यूडी व निगम को सूचना दे दी है।

आप विधायक ने क्या कहा...

राजधानी के त्रिलोकपुरी इलाके में एक सड़क पर 15 फुट गहरा गड्ढा बन गया है। आम आदमी पार्टी के विधायक रोहित कुमार महरौलिया ने कहा कि हो सकता है कि इस साल भारी बारिश के कारण यह गड्ढा धंस गया हो।

यह भी पढ़ें- DU के छात्र ने सुनाई हादसे की आपबीती, बर्थडे पर शराब पार्टी के लिए रेंट पर ली थी लग्जरी कार; खौफनाक था मंजर

विधायक रोहित कुमार महरौलिया ने कहा यह घटना गुरुवार रात करीब 9 बजे हुई। हमने पुलिस को सूचित किया और वे यहां आए और बैरिकेड लगा दिए और लोगों को वहां जाने से रोक दिया। यह गड्ढा इस साल भारी बारिश के कारण बना होगा।

यह भी पढ़ें- Karol Bagh Collapse: करोल बाग हादसे में बड़ा खुलासा, पुलिस ने एक्शन लिया; पर गिरफ्त से दूर है बिल्डिंग का मालिक