Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Water Crisis in Delhi: आज 12 घंटे तक दिल्ली के इन इलाकों में नहीं आएगा पानी, जल बोर्ड ने बताई वजह

दिल्ली जल बोर्ड ने बताया कि शुक्रवार को राजधानी के कई हिस्सों में 12 घंटे तक पानी नहीं आएगा। प्रभावित क्षेत्रों में सिविल लाइंस हिंदू राव अस्पताल कमला नगर शक्ति नगर करोल बाग पहाड़गंज पुराना और नया राजेंद्र नगर पटेल नगर (पूर्व और पश्चिम) बलजीत नगर प्रेम नगर इंद्रपुरी छावनी क्षेत्रों के कुछ हिस्से और एनडीएमसी और दक्षिण दिल्ली के आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।

By Jagran News Edited By: Sonu Suman Updated: Fri, 20 Sep 2024 06:00 AM (IST)
Hero Image
शुक्रवार को दिल्ली के कई इलाकों में 12 घंटे तक पानी नहीं आएगा। (फाइल फोटो)

पीटीआई, नई दिल्ली। दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने कहा कि रखरखाव कार्य के कारण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में 12 घंटे तक पानी की आपूर्ति नहीं होगी।

एक बयान के अनुसार, प्रभावित क्षेत्रों में सिविल लाइंस, हिंदू राव अस्पताल, कमला नगर, शक्ति नगर, करोल बाग, पहाड़गंज, पुराना और नया राजेंद्र नगर, पटेल नगर (पूर्व और पश्चिम), बलजीत नगर, प्रेम नगर, इंद्रपुरी, छावनी क्षेत्रों के कुछ हिस्से और एनडीएमसी और दक्षिण दिल्ली के आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।

सुबह 11 बजे रात के 11 बजे तक पानी की आपूर्ति बाधित

जल बोर्ड ने बयान में कहा, "डॉ. अंबेडकर राष्ट्रीय स्मारक, सिविल लाइंस के परिसर के अंदर चंद्रावल वाटर वर्क्स से निकलने वाली 500 मिमी व्यास वाली राइजिंग मेन में लीकेज की मरम्मत होगी। इस कारण चंद्रावल वाटर वर्क्स से पेयजल आपूर्ति 20 सितंबर को सुबह 11 बजे से 12 घंटे तक प्रभावित रहेगी, क्योंकि चंद्रावल वाटर वर्क्स बंद रहेगा।" 

पानी का विवेकपूर्ण उपयोग की सलाह

उन्होंने बताया कि मरम्मत कार्य के कारण पानी की आपूर्ति बंद रहेगी, इसलिए प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करने की सलाह दी जाती है। बयान के अनुसार, डीजेबी हेल्पलाइन या केंद्रीय नियंत्रण कक्ष से मांग पर पानी के टैंकर उपलब्ध रहेंगे। 

यह भी पढ़ें- दिल्ली के इन तीन जिलों में आ रहा दूषित पानी, फ्लोराइड की मिली अधिक मात्रा; स्वास्थ्य को हो सकता है नुकसान