Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

नाबालिग पर चाकू लेकर टूट पड़े आठ बदमाश, आखिरी सांस तक करते रहे ताबड़तोड़ वार; दिल दहलाने वाली है वारदात

दिल्ली के संगम विहार इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां आठ बदमाशों ने 17 साल के एक किशोर पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इस जघन्य अपराध के बाद आरोपित फरार हो गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है लेकिन अभी तक कोई भी आरोपित गिरफ्तार नहीं हुआ है।

By Jagran News Edited By: Sonu Suman Updated: Fri, 20 Sep 2024 10:30 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली में नाबालिग को आठ बदमाशों ने चाकू गोदकर कर दी हत्या।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। संगम विहार में बदमाशों ने शुक्रवार शाम को एक किशोर की सरेआम चाकू से गोदकर हत्या कर दी। साथ ही दूसरे नाबालिग को गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपित फरार हो गए। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि शाम करीब साढ़े छह बजे सूचना मिली थी कि संगम विहार में मदर डेयरी के पास युवक पर चाकू से हमला किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। यहां पर एक किशोर मृत अवस्था में सड़क पर पड़ा था। उसकी पीठ में चाकू घोंपा हुआ था। उसकी पहचान संगम विहार निवासी 16 वर्षीय इरफान के रूप में हुई है।

एक अन्य नाबालिग घायल

पुलिस को मौके पर ही एक अन्य 16 वर्षीय अल्फेज नाम का किशोर घायल अवस्था में मिला। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूछताछ में आसपास के लोगों ने बताया कि करीब आठ बदमाशों ने इरफान पर चाकू से ताबड़तोड़ कर उसकी हत्या की। आरोपित उसके दम तोड़ने तक चाकू से वार करते रहे।

हत्या का कारण स्पष्ट नहीं

फिलहाल पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। उनकी पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। देर रात तक एक भी आरोपित का सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने मृतक के स्वजन से भी पूछताछ कर रही है, ताकि बदमाशों का पता चल सके। अभी तक हत्या का कारण भी स्पष्ट नहीं हो सका है।

यह भी पढ़ें- 'मेरे जिगर के टुकड़े को मारकर, आरोपी...', गुरुग्राम हादसे पर मां ने पुलिस पर उठाए गंभीर सवाल