Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

New Year 2023: कटरीना-विक्की, अनुष्का-विराट से मलाइका-अर्जुन तक, पढ़िए- कहां करेंगे नए साल का स्वागत

New Year 2023 Bollywood Celebrations 2022 की विदाई और 2023 का स्वागत करने के लिए सभी बेकरार हैं। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी नये साल का जश्न मनाते हैं। हालांकि ज्यादातर सेलेब्स इस मौके पर कहीं घूमने निकल जाते हैं और वहीं नये साल का स्वागत करते हैं।

By Tanya AroraEdited By: Tanya AroraUpdated: Fri, 30 Dec 2022 06:37 PM (IST)
Hero Image
l Sidharth Malhotra Kiara Advani Kareena Kapoor Khan Celebs Leave City for New Year Celebration. Photo Credit/Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। New Year 2023: साल 2022 को अलविदा कहने वक्त आ गया है। नए साल के स्वागत की तैयारियां हो चुकी हैं और अब इंतजार है उस घड़ी का, जब 2023 की दस्तक होगी। साल 2022 बॉलीवुड सितारों और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। इस साल आमिर खान से लेकर ऋचा चड्ढा सहित कई सितारों को उनके पुराने बयानों की वजह से ट्विटर पर आलोचना झेलनी पड़ी और साथ ही कई सितारों की फिल्मों को थिएटर में आने से पहले ही लोगों ने बायकॉट कर दिया। हालांकि इन सबके बीच इस साल आलिया भट्ट और सोनम कपूर सहित कई सितारों के लिए साल 2022 ढेर सारी खुशियां लेकर आया। अब नए साल के स्वागत के लिए बॉलीवुड सितारे रवाना हो चुके हैं। चलिए देखते हैं आपके पसंदीदा सितारे कहां और कैसे नए साल 2023 का स्वागत कर रहे हैं।

करीना कपूर-सैफ अली खान

बॉलीवुड के लवेबल कपल करीना कपूर और सैफ अली खान पिछले काफी समय से लोकेशन पर हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बेटे तैमूर अली खान का छठा जन्मदिन लंदन में सेलिब्रेट किया था, जिसकी कई तस्वीरें करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। रिपोर्ट्स की मानें तो अब नए साल का वेलकम करने के लिए करीना अपने दोनों बच्चों तैमूर और जेह और पति सैफ अली खान के साथ स्विट्जरलैंड पहुंच चुकी हैं। हाल ही में अपने वेकेशन की तस्वीरें करीना ने शेयर की थी, जिसमें वह सभी विंटर कोट पहने अपने दोनों बच्चों के साथ एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं।

कटरीना कैफ-विक्की कौशल

कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने इसी महीने अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई है। कुछ दिनों पहले ही दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। कटरीना कैफ पति विक्की कौशल संग एक शॉर्ट ट्रिप के लिए जोधपुर गई थीं। आपको बता दें कि जोधपुर कटरीना का फेवरेट प्लेस है और उनकी शादी भी वही हुई थी। दोनों ने अपने वाइल्ड लाइफ वेकेशन की तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। दो दिन के वेकेशन के बाद कटरीना कैफ और विक्की कौशल मुंबई लौट आए हैं और अब देखना ये है कि वह अपना नया साल मुंबई में मनाते हैं या बाहर जाते हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इस वक्त बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों साल 2023 में शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि ये शादी के बंधन में कब बंधेंगे ये तो बाद में पता चलेगा, लेकिन फिलहाल दोनों नए साल का स्वागत करने के लिए दुबई में हैं। हाल ही में दोनों की करण जौहर, नीतू कपूर, मनीष मल्होत्रा के साथ पार्टी करते हुए तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुई थी।

सबा आजाद-ऋतिक रोशन

सबा आजाद और ऋतिक रोशन पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार करने से बिलकुल भी पीछे नहीं रहते हैं। दोनों की कुछ दिनों पहले यूरोप में वेकेशन मनाते हुए कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुई थी। सबा के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के बाद ये कपल कौरशेवेल में ही नए साल का स्वागत करने वाले हैं। इस दौरान ऋतिक और सबा के साथ एक्टर के बच्चे भी मौजूद हैं। हाल ही में ऋतिक रोशन ने अपने वेकेशन की कई तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें सबा ऋतिक रोशन के बच्चे हम साथ-साथ हैं मोमेंट को रिक्रिएट करते हुए नजर आ रहे हैं।

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली

अनुष्का और विराट कोहली भी बॉलीवुड के पावर कपल हैं। विराट कोहली और अनुष्का भी नए साल को खास बनाने के लिए रवाना हो चुके हैं। हाल ही में इस जोड़ी को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। जहां अनुष्का शर्मा ने ब्लैक रंग का हाई नेक टॉप पहना हुआ था और साथ ही सिर पर विंटर कैप लगाई हुई थी, तो वही विराट कोहली भी व्हाइट स्वेट शर्ट और ब्लैक डेनिम में नजर आए। ये कपल नए साल के स्वागत के लिए कहां जा रहा है, ये तो नहीं पता चल सका, लेकिन ये साफ जाहिर है कि इन्होंने नए साल के स्वागत करने के लिए किसी ठंडी जगह को चुना है।

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हाल ही में फीफा वर्ल्डकप 2022 सेलिब्रेशन के लिए कतार गए थे। हालांकि वहां से लौटने के बाद दोनों ने क्रिसमस अपने अलीबाग वाले बंगले पर मनाया। दोनों को हाल ही में गेटवे ऑफ इंडिया से जेट्टी पकड़ते हुए अलीबाग के लिए निकलते हुए स्पॉट किया गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो ये दोनों नए साल का जश्न इंडिया में ही अपने बंगले में मनाने वाले हैं।

मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भी हाल ही में नए साल का जश्न मनाने के लिए रवाना हुए। दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दोनों ब्लैक रंग के कपड़ों में एक-दूसरे के साथ ट्विन करते हुए नजर आए, हालांकि दोनों वेकेशन के लिए कहां गए हैं, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इन सितारों के अलावा वरुण धवन अपनी पत्नी नताशा दलाल, कृति सेनन, निया शर्मा, डोनल बिष्ट सहित कई टीवी और बॉलीवुड सितारे नए साल का धूमधाम से जश्न मनाने के लिए रवाना हुए।

यह भी पढ़ें: Bhojpuri Party Song: इन भोजपुरी गानों के बिना अधूरी है न्यू ईयर पार्टी, आज ही कर लें अपनी प्लेलिस्ट में शामिल

यह भी पढ़ें: KBC 14: पिज्जा और बर्गर खाकर वजन घटा सकते हैं विक्की कौशल, अतरंगी डायट सुनकर हैरान हुए अमिताभ बच्चन