Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Pawan Singh को फिर याद आई दिवंगत पत्नी, 5 साल पहले हो गया था निधन

भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और गायक पवन सिंह फिल्मों के साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों वह अपनी दिवंगत पत्नी को याद करने की वजह से चर्चा में हैं। पवन सिंह की पहली पत्नी का नाम नीलम सिंह था

By Anand KashyapEdited By: Updated: Tue, 09 Mar 2021 04:01 PM (IST)
Hero Image
भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता और गायक पवन सिंह, Instagram : singhpawan999

नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और गायक पवन सिंह फिल्मों के साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों वह अपनी दिवंगत पत्नी को याद करने की वजह से चर्चा में हैं। पवन सिंह की पहली पत्नी का नाम नीलम सिंह था, लेकिन दुर्भाग्यवश उनका साल 2015 में निधन हो गया था। जिसकी वजह से लंबे समय तक पवन सिंह गहरे सदमे में रहे थे।

पवन सिंह ने भले की साल 2018 में दूसरी शादी कर ली हो लेकिन वह अपनी पहली पत्नी को आज तक नहीं भूल पाए हैं। उनकी दिवंगत पत्नी की पुण्यतिथि 8 मार्च को होती है। इस मौके पर पवन सिंह ने पत्नी नीलम को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि भी दी है। भोजपुरी अभिनेता ने सोशल मीडिया पर पत्नी की तस्वीर साझा की है। साथ ही उनके लिए खास पोस्ट भी लिखा है।

पवन सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी नीलम की तस्वीर को साझा किया है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 'मेरे जीवन कि सबसे बड़ी छति...भगवान हर इंसान के जीवन मे हर खुशी नहीं देते हैं, पर आप मेरे जीवन मे थीं हैं और आजीवन रहेंगी, ईश्वर आपको अपने श्री चरणों मे जगह दें'। सोशल मीडिया पर दिवंगत पत्नी के लिए लिखा पवन सिंह का यह पोस्ट वायरल हो रहा है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pawan Singh (@singhpawan999)

अभिनेता के कई फैंस और सोशल मीडिया उनके पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही कमेंट कर उनकी पत्नी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। गौरतलब है कि पवन सिंह ने नीलम से साल 2014 में शादी की थी, लेकिन दुर्भाग्यवश नीलम का 8 मार्च 2015 को निधन हो गया था। उनके निधन से पवन सिंह का काफी गहरा प्रभाव पड़ा था। इसके बाद पवन सिंह ने साल 2018 में ज्योति सिंह से शादी की थी।

बात करें पवन सिंह के वर्कफ्रंट की तो वह इन दिनों यूपी के प्रतापगढ़ में राम शर्मा फिल्म प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने वाली एनआरआइ निर्माता राम शर्मा की भोजपुरी फिल्म 'हमार स्वाभिमान' की शूटिंग कर रहे हैं। इस दौरान उन पर एक एक्शन सिक्वेंस फिल्माया जा रहा था। इसी बीच अचानक एक अधेड़ उम्र की महिला फैन सेट पर उनके करीब आ गई, जहां वह अपना शॉट दे रहे थे। वह महिला फैन उनके पास आकर कहने लगीं कि मैं भी पावर स्टार। इसके बाद पवन सिंह ने हाथ जोड़ लिए। यह वाकिया सबके लिए चौकाने वाला था कि फिल्म के शूट के बीच में ऐसी घटना के बारे किसी ने उम्मीद नहीं की थी। फिर बाद में क्रू मेंबर ने उस महिला फैंस को वहां से दूर किया। तब जाकर फिर से शूटिंग शुरू हो सकी।