Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Raj Kummar Rao और कृति सेनन ने शेयर किया पोस्टर, फिर से साथ नजर आएगी ‘बरेली की बर्फी’ की सुपरहिट जोड़ी?

अभिनेता राज कुमार राव और कृति सेनन ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर सोशल मीडिया पर आने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि राज कुमार राव और कृति सेनन फिर से एक बार साथ नजर आने वाले हैं।

By Nitin YadavEdited By: Updated: Tue, 05 Oct 2021 05:14 PM (IST)
Hero Image
Raj Kummar Rao and Kriti Sanon shared a poster, superhit pair of 'Bareilly Ki Barfi' will be seen together again?

नई दिल्ली, जेएनएन। अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों के दिल में जगह बनाने वाले अभिनेता राज कुमार राव और एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक नया पोस्टर साझा किया है। उनका ये पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पोस्टर के सोशल मीडिया पर आने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों फिर एक बार किसी प्रोजेक्ट पर काम करने वाले हैं और ये उसी फिल्म का पोस्टर है। जिसको टीजर के रूप में रिलीज किया गया है। हालांकि अभी पोस्टर और फिल्म के बारें में कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

पोस्टर में देखा जा सकता है कि राज कुमार राव और कृति सेनन नीचे फर्श पर बैठे हैं। फोटो में अभिनेता गुस्से में ऊपर की ओर देखते हुए दिख रहे हैं। तो वहीं कृति सेनन कंफ्यूज दिख रही हैं। इस फोटो में दोनों बेहद प्यारे दिख रहे हैं। वायरल हो रहे पोस्टर में लिखा, ‘अब हमारा हीरो क्या करेगा।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

आपको बता दें कि राज कुमार राव और कृति सेनन की जोड़ी को पहली बार फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ में देख गया था, जहां दोनों ने अपनी कमाल की एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, राज कुमार राव और कृति सेनन ने लीड किरदार निभाया है।

वहीं राज कुमार राव के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो हंसल मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म स्वागत हैं में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की स्टोरी रियल लाइफ से प्रेरित है। इसके अलावा वो सेकंड इनिंग्स, बधाई दो, हिट, स्त्री 2 जैसी फिल्मों में भी अहम किरदार में नजर आएंगे। वहीं बात कृति सेनन के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्दी ही अभिषेक जैन के निर्देशन में बनी फिल्म सेकंड इनिंग्स में अहम रोल निभाती नजर आएगी। इसके अलावा अभिनेत्री लुका छुपी 2, बच्चन पांडे, भेड़िया, आदिपुरुष गणपत जैसी फिल्मों में मुख्य किरदार निभा रही हैं।