Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Rishi Kapoor Passes Away: ऋषि कपूर के निधन पर लोग बोले- ‘साल 2020 नहीं झेला जा रहा यार’

भारतीय सिनेमा को आज दोहरा झटका लगा है। कल यानी 29 अप्रेल के इरफ़ान खान इस दुनिया को छोड़कर चले गए और आज ऋषि कपूर का निधन हो गया।

By Nazneen AhmedEdited By: Updated: Thu, 30 Apr 2020 10:24 AM (IST)
Hero Image
Rishi Kapoor Passes Away: ऋषि कपूर के निधन पर लोग बोले- ‘साल 2020 नहीं झेला जा रहा यार’

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय सिनेमा को आज दोहरा झटका लगा है। कल यानी 29 अप्रेल के इरफ़ान खान इस दुनिया को छोड़कर चले गए और आज ऋषि कपूर का निधन हो गया। 67 साल की उम्र में ऋषि ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। ऋषि  कपूर की तबीयत कुछ दिन से ख़राब चल रही थी, लेकिन कल उनकी तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई जिसके बाद उन्हें मुंबई के एच.एन रिलायंस हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। ऋषि कपूर को सांस लेने में तकलीफ हो रह थी। उनके भाई रणधीर कपूर ने बयान जारी कर कहा था कि ऋषि ठीक हो जाएंगे, लेकिन आज खबर आई की एक्टर हमारे बीच नहीं रहे।

महानायक अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर के निधन की जानकारी अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर के दी। बिग बी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘वो चले गए... ऋषि कपूर चले गए...मैं खत्म हो गया हूं!'। अमिताभ के इस ट्वीट के बाद लोग शॉक्ड रह गए हैं। लोगों के यकीन नहीं हो रहा है कि अचानक ऐसा कैसे हो सकता है। कुछ लोग साल 2020 को कोस रहे हैं, तो कुछ ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। देखें ऋषि कपूर के निधन की खबर पर लोगों का रिएक्शन।

— The Hunter (@kyaukhaad_loge) April 30, 2020
— Stay Home, Stay Safe! (@BhavnoorSB) April 30, 2020

आपको बता दें कि ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में ही न्यूयॉर्क में लगभग एक साल कैंसर का इलाज करवाने के बाद भारत लौटे थे। अभिनेता को 2018 में पता चला था कि उन्हें कैंसर है। जिसके बाद वो इलाज के लिए न्यूयॉर्क चले गए। वहां करीब एक साल उनका इलाज चला। इस मुश्किल वक्त में ऋषि कपूर की पत्नी नीतू सिंह हर वक्त उनके साथ रही थीं। नीतू के अलावा बेटे रणबीर कपूर भी काफी दिनों तक पिता के साथ थे।