Rishi Kapoor Passes Away: ऋषि कपूर के निधन पर लोग बोले- ‘साल 2020 नहीं झेला जा रहा यार’
भारतीय सिनेमा को आज दोहरा झटका लगा है। कल यानी 29 अप्रेल के इरफ़ान खान इस दुनिया को छोड़कर चले गए और आज ऋषि कपूर का निधन हो गया।
नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय सिनेमा को आज दोहरा झटका लगा है। कल यानी 29 अप्रेल के इरफ़ान खान इस दुनिया को छोड़कर चले गए और आज ऋषि कपूर का निधन हो गया। 67 साल की उम्र में ऋषि ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। ऋषि कपूर की तबीयत कुछ दिन से ख़राब चल रही थी, लेकिन कल उनकी तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई जिसके बाद उन्हें मुंबई के एच.एन रिलायंस हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। ऋषि कपूर को सांस लेने में तकलीफ हो रह थी। उनके भाई रणधीर कपूर ने बयान जारी कर कहा था कि ऋषि ठीक हो जाएंगे, लेकिन आज खबर आई की एक्टर हमारे बीच नहीं रहे।
महानायक अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर के निधन की जानकारी अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर के दी। बिग बी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘वो चले गए... ऋषि कपूर चले गए...मैं खत्म हो गया हूं!'। अमिताभ के इस ट्वीट के बाद लोग शॉक्ड रह गए हैं। लोगों के यकीन नहीं हो रहा है कि अचानक ऐसा कैसे हो सकता है। कुछ लोग साल 2020 को कोस रहे हैं, तो कुछ ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। देखें ऋषि कपूर के निधन की खबर पर लोगों का रिएक्शन।
Just Go Back 2020, Nahi Jhela Ja Raha Hai yaar— Rofl Bihari🇮🇳 (@Rofl_Bihari1) April 30, 2020
RIP 💐💐 Rishikappor sir.😭 pic.twitter.com/buElXKdgse
After Irrfan Khan, now Rishi Kapoor 💔
Dear God, are you making a film up there.. please build a Parliament.
No plzzzz 😭😭😭😭😭😭😭😭😭 pic.twitter.com/u3e5kWcmiR— Amit Thackeray (@AmitThackray) April 30, 2020
OMG 2020 is getting worse day by day :( RIP— Younus Khan🐳 (@Younusny84) April 30, 2020
Really sad days in line. Another big loss to India. #RIP— Risky Doctor! (@RiskyDR_14) April 30, 2020
Amit ji , i can feel the pain. He wasn’t a co star for you but more like a Brother. I was watching Amar Akbar Anthony yesterday with my uncle , Life is uncertain & unpredictable. Take Good care of yourself Sir😭— 𝐑𝐚𝐣𝐢 𝐀𝐮𝐣𝐥𝐚 (@_RKTweets) April 30, 2020
Shocking Shocking Unbelievable😣😭#RIP— ishika Singh💅 (@singhishika075) April 30, 2020
आपको बता दें कि ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में ही न्यूयॉर्क में लगभग एक साल कैंसर का इलाज करवाने के बाद भारत लौटे थे। अभिनेता को 2018 में पता चला था कि उन्हें कैंसर है। जिसके बाद वो इलाज के लिए न्यूयॉर्क चले गए। वहां करीब एक साल उनका इलाज चला। इस मुश्किल वक्त में ऋषि कपूर की पत्नी नीतू सिंह हर वक्त उनके साथ रही थीं। नीतू के अलावा बेटे रणबीर कपूर भी काफी दिनों तक पिता के साथ थे।