Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Thalapathy Vijay ने इंस्टाग्राम पर आते ही मचाई धूम, रश्मिका-अर्जुन कपूर समेत ये स्टार्स बने फॉलोअर्स

Thalapathy Vijay Instagram Debut सालों के इंतजार के बाद आखिरकार तमिल एक्टर विजय ने भी इंस्टाग्राम पर डेब्यू कर लिया। रविवार को सुपरस्टार ने अपना पहला पोस्ट शेयर किया है जिसे देखकर उनके फैंस खुशी से झूम उठे।

By Aditi YadavEdited By: Aditi YadavUpdated: Mon, 03 Apr 2023 02:34 PM (IST)
Hero Image
Vijay, thalapathy vijay, Master Vijay, Vijay Kesh, Thalapathy Vijay Varisu, thalapathy vijay Instagram, Master Vijay Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Thalapathy Vijay Instagram Debut: फिल्म इंडस्ट्री में कई सितारें ऐसे हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं तो वहीं कुछ ऐसे भी है जिन्होंने अब तक इससे दूरी बना रखी है। तमिल एक्टर विजय भी इनमे से एक थे। उनके फैंस बेसब्री से उनका इंस्टाग्राम पर डेब्यू करने का इंतजार कर रहे थे। लगता है कि अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। दरअसल, इंस्टाग्राम पर विजय ने अपने अंदाज में डेब्यू कर लिया है।

अर्जुन और रश्मिका ने किया फॉलो

रविवार को सुपरस्टार ने अपना पहला पोस्ट शेयर किया है, जिसे  देखकर उनके फैंस खुशी से झूम उठे। इस अकाउंट के अब तक 4.5 मिलियन फॉलोअर्स एड हो चुके है। 4.5 मिलियन फॉलोअर्स में बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और रश्मिका मंदाना भी शामिल है। हालांकि अभी तक एक्टर किसी फॉलो नहीं कर रहे है।

एक्टर ने पहले पोस्ट में अपनी फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपनी अपकमिंग फिल्म लियो के लुक में मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''हैलो नानबास और नानबिस (हैलो दोस्तों)।

यूजर बोले- स्वागत है दलपति

एक यूजर ने कमेंट किया, 'स्वागत है दलपति' तो दूसरे फैन ने लिखा, 'सिनेमा पर राज करने वाले सिर्फ दलपति विजय हैं।' इसके अलावा बहुत से फैंस ने हार्ट इमोजी शेयर कर उनका खास अंदाज में वेलकम किया। बता दें, विजय ने 10 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और 18 साल क उम्र में फिल्म में पहला लीड रोल किया था। सिर्फ साउथ ही नहीं बल्कि हिंदी बेल्ट में भी थलपति विजय की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

एक्टर की आने वाली फिल्म

विजय को आखिरी बार रश्मिका मंदाना के साथ तमिल ब्लॉकबस्टर वरिसु में देखा गया था। इन दिनों वह 'लियो' में बिजी हैं। इस फिल्म को लोकेश कनगराज डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म में संजय दत्त भी नजर आएंगे। वह इसमें नेगेटिव रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म में तृषा कृष्णन भी मुख्य भूमिका में हैं।