Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Dheeraj Dhooper ने पहली बार दिखाया बेटे का चेहरा, फोटो देखते ही क्यूटनेस पर फिदा हुए फैंस

कुंडली भाग्य फेम धीरज धूपर शादी के छह साल बाद इसी साल पिता बने। उन्होंने पहली बार अपने बेटे की शक्ल फैंस को दिखाई है जिसकी क्यूटनेस किसी स्टार किड की क्यूटनेस से कम नहीं है। फैंस ने बेटे की तस्वीर पर प्यारा सा कमेंट किया है।

By Karishma LalwaniEdited By: Updated: Sun, 25 Dec 2022 06:41 PM (IST)
Hero Image
File Photo of Dheeraj Dhooper and Vinny Arora Dhooper with son Zayn

नई दिल्ली, जेएनएन। टेलिविजन इंडस्ट्री के फेमस एक्टर धीरज धूपर ने इस क्रिसमस अपने सभी फैंस को खास तोहफा दिया है। वह पॉपुलर शो 'कुंडली भाग्य' में भले ही न नजर आ रहे हों, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस को अपनी जानकारी से अपडेट करते रहना पसंद करते हैं। धीरज धूपर इसी साल 10 अगस्त को एक प्यारे से बेटे के पिता बने थे। जब से उनके बेटे के जन्म की खबर मीडिया में सामने आई है, तब से उनके फैंस उसकी एक झलक देखने के लिए बेताब हैं। धीरज धूपर ने फैंस को बेटे का फेस दिखाने के लिए लंबा इंतजार कराया, जो कि अब जाकर खत्म हुआ है। फाइनली उन्होंने अपने बेटे जैन की फोटो शेयर की है।

धीरज धूपर ने दिखाया बेटे का चेहरा

धीरत धूपर ने चर्चित टीवी एक्ट्रेस विन्नी अरोड़ा से लव मैरिज की थी। लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद धीरज और विन्नी ने शादी कर ली। फैंस विन्नी को छोटे पर्दे पर मिस करते हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर इस कमी को पूरी कर देतीं हैं। क्रिसमस के मौके पर उन्होंने और धीरज धूपर ने बेटे जैन की पहली फोटो फैंस के लिए शेयर किया है। पहली बार है जब दोनों ने बेटे का चेहरा दिखाया। जैन का फर्स्ट लुक सामने आने के बाद फोटो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। फैंस के साथ ही सेलिब्रिटी फ्रेंड्स ने भी तस्वीर पर अपना प्यार लुटाया है।

'वह सब जो हम हमेशा से चाहते थे'

बता दें कि धीरज धूपर और विन्नी इसी साल 10 अगस्त को माता-पिता बने। लेकिन अभी तक बेटे का चेहरा नहीं दिखाया था। अब जैन का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए धीरज ने बताया कि उनका बेटा वह सब कुछ है जो वह और विन्नी हमेशा से चाहते थे। जैन को सांता टोपी और ड्रेस में तैयार कर उनके मम्मी-पापा (विन्नी और धीरज) ने यह तस्वीर क्लिक की है। इस फोटो पर धीरज धूपर की ऑनस्क्रीन पत्नी श्रद्धा आर्या ने प्यारा सा कमेंट किया। कुंडली भाग्य में उनकी को-स्टार रहीं अंजुम फकीह ने इसे बेस्ट क्रिसमस सरप्राइज बताया। अभिनेत्रियां अदा खान, किश्मर मर्चेंट, स्वाती कपूर सहित कई सेलेब्स ने भी जैन की पहली सार्वजनिक तस्वीर पर अपना प्यार लुटाया है।

धीरज धूपर वर्कफ्रंट

धीरज धूपर इन दिनों कलर्स टीवी के शो'शेरदिल शेरगिल' में नजर आ रहे हैं। वहीं, उनकी पत्नी विन्नी अरोड़ा काफी समय से टेलिविजन की दु्निया से दूर हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: 'मेरी दोनों आंखों में हो गया है मोतियाबिंद', बिग बॉस के घर में शेखर सुमन ने किया अर्चना को रोस्ट

यह भी पढ़ें: Year Ender 2022: मनोरंजन का पैरलल मीडियम है ओटीटी प्लेटफॉर्म, जानें डिजिटल पर डायरेक्ट रिलीज फिल्मों का गणित