Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Naagin 6: नागिन फाइनल एपिसोड के पहले अदा खान, अनीता हसनंदानी और महक चहल आई नजर, 6 नागिन एक साथ आने की चर्चा

Naagin 6 Final Episode एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस के अंतर्गत बनने वाला नागिन 6 पिछले वर्ष फरवरी में शुरू हुआ था और अब ये अपने समापन की ओर आगे बढ़ रहा है। फैंस चाहते है कि इसमें एक बार सभी नागिनों को देखने का अवसर मिले।

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh KumarUpdated: Sat, 04 Feb 2023 09:13 PM (IST)
Hero Image
Naagin 6 Final Episode: नागिन 6 को लेकर नई खबर आई है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Naagin 6 Final Episode: नागिन 6 का फिनाले एपिसोड जल्द शूट किया जाएगा। खास बात यह है कि इस एपिसोड में सभी नागिनों को एक साथ देखने का अवसर मिलेगा। इसका काउंटडाउन शुरू हो गया है। शो को लेकर की जा रही तैयारियों को देखकर ऐसा लगता है कि एकता कपूर का नागिन 6 कलर्स टीवी पर एक लोकप्रिय कार्यक्रम बनकर बंद होनेवाला है। 

नागिन शो पहले सीजन से लेकर अब तक काफी पसंद किया गया है

नागिन शो पहले सीजन से लेकर अब तक काफी पसंद किया गया है। बिग बॉस 15 की विजेता तेजस्वी प्रकाश ने नागिन 6 में नागिन की भूमिका निभाई है। उन्होंने अपने अभिनय से सभी का मन मोह लिया है। अब एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर इस बात की पुष्टि की है कि नागिन 6 जल्द बंद होने वाला है। इसके साथ उन्होंने तेजस्वी प्रकाश की सराहना भी की है। इस शो में अब तक कई उतार-चढ़ाव आ चुके हैं। अदा खान जो कि पहले दो सीजन में बतौर नागिन नजर आई थी, उन्होंने इस शो में शेषा के तौर पर वापसी की। वहीं, अनीता हसनंदानी भी शो में नजर आई है। 

यह भी पढ़ें: Sidharth Malhotra कियारा आडवाणी देंगे प्रियंका-निक, दीपिका-रणवीर की तरह भव्य रिसेप्शन, कई लोग होंगे शामिल

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

नये वीडियो में 3 नागिनों को एक साथ देखा जा सकता है

अब एक नया वीडियो जारी किया गया है। इसमें 3 नागिनों को एक साथ देखा जा सकता है। इसके साथ पोस्ट में लिखा गया है, 'इंतकाम की हद होगी पार, जब सर्वश्रेष्ठ शेष नागिन करेगी अपने दुश्मन पर वार।' फैंस इस पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। कई लोगों ने इसमें मौनी रॉय को भी देखने की इच्छा प्रकट की है। वहीं, कई लोगों ने फिनाले दिलचस्प होने की बात कही है।

यह भी पढ़ें: पैपराजी को देखकर भाग खड़ी हुई Sara Ali Khan, लोगों ने कमेंट्स में लिखा- शुबमन गिल...

एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस के अंतर्गत नागिन 6 का निर्माण किया जाता है

एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस के अंतर्गत नागिन 6 का निर्माण किया जाता है। इस शो में मनीष जमुना, रीमा वोहरा, बकुल ठक्कर, महक चहल, उर्वशी ढोलकिया और सुधा चंद्रन जैसे लोगों की अहम भूमिका है। यह शो हर शनिवार और रविवार रात 8:00 बजे कलर्स पर आता है।