पंजाब में आम आदमी क्लीनिक से हो रहा लोगों का इलाज, विश्व स्तर पर भी मिल रही सराहना
प्रगतिशील पंजाब
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में, पंजाब प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। एक समय बदहाली का सामना कर रहा यह प्रदेश अब सुशासन और किसानों के कल्याण में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। वर्तमान पंजाब सरकार ने राज्य में कई लोकप्रिय और महत्वपूर्ण योजनाओं के माध्यम से जनता का भरोसा जीता है। इनमें शामिल हैं - आर्थिक रूप से कमजोर 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए देशभर के तीर्थ स्थलों की यात्रा, नशे के खिलाफ अभियान, मुफ्त इलाज के लिए आम आदमी क्लिनिक, बच्चों के सपनों को नई उड़ान देने के लिए स्कूल ऑफ एमिनेंस, मुफ्त बिजली योजना, राज्य में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना, शहीदों का आर्थिक सम्मान, सड़क हादसों को रोकने के लिए सड़क सुरक्षा फोर्स, और सरकारी सुविधाओं की होम डिलीवरी।