Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'रात में होते हैं काले काम', कांग्रेस कैंडिडेट लिस्ट पर अनिल विज ने ली चुटकी, शिमला मस्जिद विवाद पर क्या बोले?

हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Election 2024) के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट को लेकर हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री और अंबाला छावनी से भाजपा प्रत्याशी अनिल विज ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दुनिया के सारे काले काम रात में ही होतें हैं इसलिए कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवारों की लिस्ट रात में जारी की है।

By Jagran News Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Thu, 12 Sep 2024 01:03 PM (IST)
Hero Image
कांग्रेस कैंडिडेट लिस्ट को लेकर अनिल विज का तंज।

जागरण संवाददाता, अंबाला। हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री व अंबाला छावनी से भाजपा के उम्मीदवार अनिल विज ने बहुत इंतजार के बाद देर रात कांग्रेस की लिस्ट जारी होने पर चुटकी लेते हुए कहा कि दुनिया के सारे काले काम रात को ही होते है, इसलिए इनकी (कांग्रेस) जैसी करतूतें है, उसी अनुसार इनकी लिस्ट रात को जारी की गई है। इसके अलावा विज ने कहा कि अब और तब में कोई फर्क नहीं पड़ता इसके लिए उनके सामने चाहे भूपेंद्र सिंह हुड्डा आ जाए या राहुल गांधी खुद आ जाए।

अनिल विज ने कांग्रेस से ली चुटकी

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर जहां भाजपा ने सबसे पहले अपने कैंडिडेट की लिस्ट जारी कर दी थी, तो वहीं कांग्रेस ने नामांकन के आखरी दिन अपने कैंडिडेट की लिस्ट जारी की है। इस पर हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री व अंबाला छावनी से भाजपा के उम्मीदवार अनिल विज ने चुटकी ली और कहा कि दुनिया के सारे काले काम रात को ही होते है, इसलिए इनकी जैसी करतूतें है, उसी अनुसार इनकी लिस्ट रात को जारी की है।

यह भी पढ़ें- Congress Candidates List: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की एक और लिस्ट जारी, 40 उम्मीदवारों का एलान

शिमला मस्जिद विवाद पर क्या बोले?

हिमाचल की राजधानी शिमला में मस्जिद को लेकर चल रहे विवाद को लेकर अनिल विज ने कहा कि जहां-जहां कांग्रेस की सरकारें है, चाहे हिमाचल हो या कर्नाटक, सब जगह ये तुष्टिकरण की नीति पर चल रहे है, जो देश के लिए बहुत घातक है।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक ब्यान में कहा है कि उनका एक सपना है कि दुनिया के हर उपकरण में भारत में बनी चिप लगे, इस पर अनिल विज ने कहा कि मोदी जी देश की तरक्की का रोड मैप है। भारत में बना सेमी कंडक्टर अगर हर उपकरण में लगता है, तो हिंदुस्तान में बहुत रोजगार मिलेगा और हिंदुस्तान बहुत तरक्की की ऊंचाइयां छुएगा।

यह भी पढ़ें- 'कांग्रेस के DNA में तानाशाही', संजौली मस्जिद विवाद पर अनुराग ठाकुर का हमला; कहा- झलक रही सनातन विरोधी मानसिकता