Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Election: 'इनके सारे वादे जुमले साबित होते हैं', भाजपा के घोषणा पत्र पर दीपेंद्र हुड्डा की प्रतिक्रिया

हरियाणा भाजपा (Haryana BJP Manifesto) ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसमें अग्निवीरों किसानों महिलाओं और युवाओं के लिए कई बड़े वादे किए गए हैं। भाजपा के घोषणा पत्र पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे कांग्रेस की कॉपी बताई है। इतना ही नहीं उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि हरियाणा के लोग इस बार भाजपा कुशासन का अंत करेंगे।

By Jagran News Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Thu, 19 Sep 2024 03:24 PM (IST)
Hero Image
भाजपा के घोषणा पत्र पर प्रतिक्रिया देते सांसद दीपेंद्र हुड्डा।

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने गुरुवार को घोषणा पत्र जारी कर दिया। भाजपा के घोषणा पत्र में अग्निवीरों, किसान, महिलाओं और युवाओं के लिए बड़े-बड़े वादे किए गए हैं।

हालांकि, भाजपा के घोषणा पत्र के जारी होने के बाद से अब उसको लेकर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने हमला बोलते हुए उसे कांग्रेस की कॉपी बता दी है।

क्या बोले दीपेंद्र हुड्डा?

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा का घोषणापत्र कांग्रेस की घोषणा पत्र की कॉपी है। भाजपा ने साल 2014 में जो वादे किए थे उसको भी पूरे नहीं किए हैं। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा के सारे वादे जुमले साबित होते हैं। हरियाणा के लोग भाजपा कुशासन का अंत करेंगे और कांग्रेस प्रदेश में बहुमत की सरकार बनाएगी।

यह भी पढ़ें-  हर अग्निवीर को सरकारी नौकरी, 5 लाख आवास; 24 फसलों पर MSP... हरियाणा में भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र

बता दें कि बहादुरगढ़ में आज भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए लोगों को सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने पटका पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस का परिवार लगातार बढ़ रहा है। हरियाणा के लोगों ने बदलाव के लिए मन बना लिया है।

बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां प्रचार-प्रचार में लगी हुई हैं। हरियाणा की 90 सीटों पर एक साथ 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे, तो वहीं 8 अक्टूबर को परिणाम सामने आएंगे। 

यह भी पढ़ें- डबवाली सीट पर आपस में ही उलझे चाचा-भतीजा और भाई, चौधरी देवीलाल के कुनबे में त्रिकोणीय मुकाबला