Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

फरीदाबाद में डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टूटी नींद, मामले बढ़ते देख की सावधानी बरतने की अपील

फरीदाबाद में डेंगू का प्रकाेप लगातार बढ़ रहा है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को डेंगू के तीन नए मामलों की पुष्टि की है। इन मामलों के आने के बाद अब इस वर्ष कुल मामलों की संख्या 108 हो गई है। इनमें एक मरीज 15 दूसरा 23 तथा तीसरा 36 वर्ष का है। अब स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम ने मिल कर डेंगू नियंत्रण अभियान चलाने की शुरुआत की है।

By Anil BetabEdited By: Nitin YadavUpdated: Fri, 29 Sep 2023 03:38 PM (IST)
Hero Image
फरीदाबाद में डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टूटी नींद।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। जिले में डेंगू का प्रकाेप लगातार बढ़ रहा है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को डेंगू के तीन नए मामलों की पुष्टि की है। इन मामलों के आने के बाद अब इस वर्ष कुल मामलों की संख्या 108 हो गई है। इनमें एक मरीज 15, दूसरा 23 तथा तीसरा 36 वर्ष का है।

डेंगू के बढ़ते मामलों को गंभीरता से लेते हुए अब स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम ने मिल कर डेंगू नियंत्रण अभियान चलाने की शुरुआत की है। जिन क्षेत्रों में डेंगू के मामले अधिक आ रहे हैं। वहां फागिंग शुरू कर दी गई है। जगह-जगह जमा पानी में एंटी लार्वा एक्टिविटी भी चल रही है।

ये हैं डेंगू के लक्षण

  • बुखार
  • सिरदर्द
  • चकता पड़ना
  • मांसपेशियों में दर्द
  • जोड़ों में दर्द 
  • उल्टी होना

डेंगू से बचाव को इन बातों पर दें ध्यान

  • डॉक्टर की सलाह से ही दवा लें।
  • डेंगू व सामान्य बुखार के कई लक्षण एक जैसे हैं।
  • अगर कभी बुखार हो तो रक्त् की जांच जरूर कवाएं।
  • कई बार अन्य बीमारियों में भी प्लेटलेटस की संख्या कम हो जाती है।
  • ऐसे में प्लेटलेटस की संख्या कम होने पर ऐसा न समझें कि आपको डेंगू बुखार है।
  • डेंगू से बचाव के लिए अपनी मर्जी से दवा न लें।

यह भी पढ़ें: Faridabad : होटल में देह व्यापार की आशंका पर ACP ने फर्जी ग्राहक बनकर मारा छापा, छह युवतियां-छह युवक दबोचे

जागरूकता की जरूरत

  • डेंगू के बचाव को जागरूकता की जरूरत है।
  • घर के आसपास या घर के अंदर पानी न जमा होने दें।
  • कूलर में अगर पानी है, तो इसमें कैरोसिन तेल डालकर रखें, इससे मच्छर नहीं पनपेंगे।
  • पानी की टंकियों को ढक कर रखें। इससे पानी में लार्वा को पनपने का माैका नहीं मिलेगा।

सरकारी अस्पताल में डेंगू का टेस्ट निश्शुल्क

जिला नगारिक बादशाह खान अस्पताल की प्रयोगशाला में डेंगू का टेस्ट निश्शुल्क किया जा रहा है। सरकार की ओर से निजी संस्थान में डेंगू की जांच का शुल्क 600 रुपये तय किया गया है।

इस संबंध में जिला मलेरिया अधिकारी, डॉ रामभगत ने कहा- इन दिनों पूरी बाजू की कमीज पहनें। साफ-सफाई रखें। कूलरों को रगड़ कर साफ करें, ताकि पानी में लार्वा को पनपने का मौका न मिले। अगर बुखार है तो निश्शुल्क इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में आएं।

पिछले वर्षों में आए डेंगू व मलेरिया के मामले

साल मामले मलेरिया डेंगू
2017 161 153
2018 150 65
2019 67 32
2020 09 32
2021 09 347
2022 03 13
2023 03 108

यह भी पढ़ें: Faridabad: ठग ने व्‍यवसायी को लगाया 'गोल्‍ड' का चूना, बातों में उलझाकर की चालाकी; सच्चाई सामने आने पर उड़े होश