Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, मरीज हुए परेशान; बिना इलाज के लौटना पड़ा घर, सरकार से ये है मांग

हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसिस एसोसिएशन ने पहले ही एलान कर दिया था कि 29 दिसंबर को हड़ताल पर रहेंगे। यह देखने को भी मिला है। 27 दिसंबर को जब हड़ताल थी तो डॉक्टर सुबह आए और हाजिरी लगाकर चले गए थे लेकिन शुक्रवार को एक भी डॉक्टर नहीं आया। ऐसे में मरीजों को खाली हाथ लौटना पड़ा। उन्हें इलाज नहीं मिला।

By Amit Kumar Edited By: Preeti Gupta Updated: Fri, 29 Dec 2023 12:45 PM (IST)
Hero Image
सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, मरीज हुए परेशान

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। Haryana News:  हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसिस एसोसिएशन ने पहले ही एलान कर दिया था कि 29 दिसंबर को हड़ताल पर रहेंगे। यह देखने को भी मिला है। 27 दिसंबर को जब हड़ताल थी तो डॉक्टर सुबह आए और हाजिरी लगाकर चले गए थे लेकिन शुक्रवार को एक भी डॉक्टर नहीं आया।

स्वास्थ्य विभाग ने लगाया सीएचओ

उधर स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही सीएचओ को लगा दिया था ताकि आपातकालीन स्थिति में मरीजों को देखा जाए। नागरिक अस्पताल में डॉक्टर बैठे भी रहे। उधर डॉक्टरों ने कहा है कि जिले में अगर कोई बड़ी घटना हो जाती है तो तुरंत इलाज करने के लिए आ जाएंगे।

बिना इलाज के लौट रहे मरीज

हड़ताल का पता पहले ही कारण मरीज कम सख्यां में ही मरीज आए। लेकिन जो मरीज आए उन्हें खाली लौटना पड़ा। पहले जो हड़ताल थी उसमें आपातकालीन विभाग में बैठे डॉक्टर ओपीडी देख रहे थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। नागरिक अस्पताल में स्टाफ नर्स भी रही और डिलीवरी के लिए जो महिलाएं आई उन्हें भर्ती भी किया गया। इसके अलावा दंत रोग विशेषज्ञ की ओपीडी चलती रही। लेकिन मरीज न आने के कारण खाली ही बैठे रहे।

डॉक्टरों की ये है मांगे

  • एसएमओ के पद पर सीधी भर्ती न करें।
  • चौथी एसीपी का लाभ दिया जाए।
  • सर्विस के दौरान पीजी बाड में छूट दी जाए।
  • डॉक्टरों का अलग से कैडर बनाया जाए।
  • डॉक्टरों की भर्ती की जाए ताकि अतिरिक्त भार ना पड़े।

अब जाने जिले में डॉक्टरों व अधिकारियों की स्थिति

  • जिले में डिप्टी सीएमओ सहित डॉक्टरों के पद : 183
  • जिले में खाली पड़े पड़े पद : 131
  • कार्यरत : 52
  • जिले में चिकित्सकों के पद : 173
  • कार्यरत डाक्टर : 51
  • खाली पड़े पद : 122
  • सिविल सर्जन का पद खाली पड़ा : 1
  • उपसिविल सर्जन के पद खाली : 8
  • वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के पद खाली : 13

सभी डॉक्टर हड़ताल पर है। लेकिन अगर जिले में कोई बड़ा घटनाक्रम हो जाता है तो डाक्टर आ जाएंगे और मरीजों का इलाज करेंगे।-डॉ. भरत जिला प्रधान हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसिस एसोसिएशन।

यह भी पढ़ें- Haryana News: आज हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर, विभाग ने की छुट़्टियां रद; मेडिकल कॉलेज की टीम संभालेगी की व्यवस्था

स्पेशिलिस्टों ने बनाई हड़ताल से दूरी

कुरुक्षेत्र में एसीएमएस की हड़ताल का असर मिला-जुला रहा। सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जहां चिकित्सा हड़ताल पर रहे। वही एलएनजेपी अस्पताल में स्पेशलिस्ट ने ओपीडी में मरीजों की जांच की आपातकालीन विभाग में भी चिकित्सक तैनात रहे। स्पेशिलिस्टों ने इस हड़ताल से दूरी बना ली है। हालांकि वीरवार को स्पेशलिस्ट भी सीएल दे चुके थे और सुबह भी समय पर नहीं पहुंचे। मगर साढ़े नौ बजे के बाद स्पेशलिस्ट ओपीडी देखने पहुंच गए और हाजरी लगा दी।

यह भी पढ़ें- Haryana: मिड डे मील वर्कर और सहायिकाओं को अब मिलेगा 5 लाख तक का मुफ्त इलाज, 1500 रुपये की कटौती में मिलेगी ये सुविधाएं