Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana News: फतेहाबाद में सिलेंडर में फंसा कोबरा प्रजाति का खरतनाक सांप, लोगों में मचा हड़कंप, कटर से काटकर निकाला बाहर

Haryana News गर्मी के कारण सांप ठंडी जगह में आ रहे हैं। इसी बीच फतेहाबाद में कोबरा प्रजाति के खतरनाख सांप घरेलू गैस सिलेंडर में फंस गया। सांप ने निकलने की काफी मेहनत की। लेकिन वह निकल नहीं पाया। सांप काफी घायल भी हो गया था। लोगों में डर के मारे हड़कंप मच गया। स्नैकमैन ने सिलेंडर काटकर सांप को बाहर निकाला।

By Jagran News Edited By: Sushil Kumar Updated: Sat, 24 Aug 2024 03:12 PM (IST)
Hero Image
Haryana News: फतेहाबाद में सिलेंडर में फंसा सांप, लोगों में मचा हड़कंप।

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। गांव कुकड़ांवाली में एक घर में सांप आ गया। लेकिन घर के अंदर पड़े सिलेंडर के नीचे की साइड यह फंस गया। न तो बाहर निकल पा रहा था। ऐसे में स्नैकमैन पवन जोगपाल को फोन किया। लेकिन जब सांप नहीं निकला तो कटर की सहायता से सिलेंडर को काटा गया और बाहर निकाला गया। ऐसे में सांप की भी जान बच गई और परिवार में जो लोग भयभीत थे वो भी भय से मुक्त हो गए।

स्नैकमैन पवन जोगपाल ने बताया कि उन्हें कुकड़ावाली से ग्रामीण का फोन आया था कि घर में सांप आ गया है। वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि सांप कोबरा प्रजाति का खतरनाक सांप था और काफी मोटा व बड़ा सांप था। लेकिन सांप सिलेंडर से निकलने के प्रयास में जख्मी हो गया था, इसलिए उन्होंने सावधानी से उसे निकालने का प्रयास किया।

काफी गुस्से में आ गया था सांप

पहले उन्होंने पानी पिलाकर सांप को शांत किया और फिर सरसों का तेल डालकर सांप को निकालना चाहा। इस प्रयास में सांप के और जख्मी होने का खतरा था, इसलिए फिर कटर मंगवाया गया और दो घंटों बाद सांप को बाहर निकाला गया। दो घंटे के दौरान सांप भी पूरे गुस्से में आ गया था। ऐसे में उसे निकालने में काफी खतरा भी हो रहा था। लेकिन बाद में उसे पकड़ लिया गया।

सांप काटे तो झाड़ फूंक के पास न जाएं

इस समय वर्षा का दौर चल रहा है। ऐसे में दोपहर के समय गर्मी होने के कारण सांप ठंडी जगह में जाने के लिए घरों में आ रहे हैं। सबसे अधिक खतरा ढाणियों में रहने वाले लोगों को है। ऐसे में सावधानी बरतनी चाहिए।

अगर किसी को सांप डस भी ले तो किसी झाड़ फूंक के पास इलाज न करवाएं, बल्कि जिला अस्पताल में जल्द से जल्द पहुंचे। जिला अस्पताल में सांप के जहर को मारने की वैक्सीन होती है।

यह भी पढ़ें- 'तू हमारी तरफ क्या देख रहा है', गली में झगड़ा देखना युवक को पड़ा भारी; चाकू से किए कई वार

ऐसे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी वैक्सीन उपलब्ध करवा दी है ताकि लोगों को जिला अस्पताल में न पहुंच पाए। सांप डसने के एक घंटे में वैक्सीन लगनी चाहिए।

अगर ऐसा होता है तो उसकी जान बच सकती है। दो दिन पूर्व गांव करंडी के 13 वर्षीय बच्चे को सांप ने काट लिया था। स्वजन उसे झाड़ फूंक करने वाले के पास लेकर चले गए जिससे उसकी मौत हो गई थी। अगर अस्पताल में लेकर आते तो उसकी जान बच सकती थी।

सबसे खतरनाक सांप कोबरा होता है। जिले में पिछले कुछ दिनों से कोबरा प्रजाति का सांप निकल रहा है। अगर किसी को सांप डस ले तो घबराने की जरूरत नहीं है। उसे सरकारी अस्पताल में लेकर जाए और वैक्सीन लगवाए। तीन से चार घंटे में इंसान बिल्कुल ठीक हो जाएगा। झाड़ फूंक के चक्कर में पड़ने से इंसान की जान भी जा सकती है।

पवन जोगपाल, स्नैकमैन फतेहाबाद।

यह भी पढ़ें- बसों में टॉफी बेचने वाला बना फर्जी सीएम फ्लाइंग का अफसर, कई जिलों में मेडिकल स्टोर पर की थी छापेमारी; अब दर्ज हुई FIR