Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana News: सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन, भूपिंदर सिंह असंध को फिर से सौंपी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

Haryana News हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की नई कार्यकारिणा का गठन हो गया है। भूपंदिर सिंह असंध को फिर से प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बबी रविंद्र को उप प्रधान बनाया गया है। कार्यकारिणी में 11 सदस्य शामिल हैं। 28 मार्च को बनाई गाई कार्यकारिणी से तीन पुराने सदस्यों के बाहर होने पर नए सदस्य जोड़े गए हैं।

By Jagran News Edited By: Sushil Kumar Updated: Wed, 28 Aug 2024 03:13 PM (IST)
Hero Image
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन, भूपिंदर सिंह बने प्रधान।

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की कार्यकारिणी का गठन करते हुए भूपिंदर सिंह असंध को लगातार दूसरी बार प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही बीबी रविन्द्र कौर को उप प्रधान और सुखविंदर सिंह मंडेकर को महाशिव नियुक्त किया गया है। 

इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्यों में तीन नए सदस्यों को शामिल किया गया है बैठक में सर्वेशम समिति से पिछली कार्यकरिणी को ही दोबारा जिम्मेदारी सौंप दी गई है। 28 मार्च को बनाई गाई कार्यकारिणी से तीन पुराने सदस्यों के बाहर होने पर इस बार तीन नए सदस्य जोड़े गए हैं।

इन तीन सदस्यों में गुरुप्रसाद सिंह फ़रीदाबाद, बीबी परमिंदर कौर व परमजीत सिंह मक्कड़ को शामिल किया गया है।

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की नई कार्यकारिणी

1. भूपिंदर सिंह असंध प्रधान

2. सुदर्शन सिंह सहगल सीनियर मीत प्रधान

3. बीबी रविंदर कौर अजराना जूनियर मीत प्रधान

4. सुखविन्द्र सिंह मंडेबर महासचिव

5. गुलाब सिंह मूनक संयुक्त सचिव

6. तरविंदरपाल सिंह सदस्य

7. जंगसीर सिंह मांगेयाना

8. बाबा बलजीत सिंह दादूवाल सदस्य

9. गुरुप्रसाद सिंह फ़रीदाबाद सदस्य

10. बीबी परमिंदर कौर सदस्य

11. परमजीत सिंह मक्कड़ सदस्य

यह भी पढ़ें- Haryana Election 2024: 'खेल के साथ राजनीति भी कर लेंगे', कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर बोलीं विनेश फोगाट