Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Election: 'भाजपा के लिए लड़ रहे चुनाव', भूपेंद्र हुड्डा ने इनेलो-बसपा और हलोपा पर जमकर बोला हमला

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इनेलो जजपा और हलोपा को भाजपा की बी टीम करार दिया है। उनका कहना है कि ये तीनों दल मिलकर भाजपा के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। अब नामांकन वापस लेने का ड्रामा कर रहे हैं। बता दें कि हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा ने बीते दिनों बयान दिया था कि चुनाव जीतने के बाद वो भाजपा को समर्थन देंगे।

By Jagran News Edited By: Rajiv Mishra Updated: Wed, 18 Sep 2024 11:40 AM (IST)
Hero Image
हुड्डा ने इनेलो-बसपा पर हलोपा पर बोला हमला

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इनेलो, जजपा और हलोपा तीनों ही भाजपा की बी टीम हैं। सिरसा में इनकी जुगलबंदी सार्वजनिक हो चुकी है। यह तीनों दल मिलकर भाजपा के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस के विरोध और भाजपा को जिताने के इरादे से इन तीनों दलों ने अपने टिकटों का बंटवारा किया है। अब नामांकन वापस लेने का ड्रामा कर रहे हैं।

सरदार बख्शीश सिंह विर्क कांग्रेस में शामिल

हुड्डा ने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी दल कितनी भी साजिशें रच लें, प्रदेश की 36 बिरादरी कांग्रेस को बहुमत से सत्ता में लाने का मन बना चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा मंगलवार को नई दिल्ली में मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे।

हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी उदयभान और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस मौके पर भाजपा सरकार में पूर्व मुख्य संसदीय सचिव तथा असंध के पूर्व विधायक सरदार बख्शीश सिंह विर्क को पार्टी में शामिल कराया।

विर्क के साथ कई सरपंच और सिख समाज के लोग भी शामिल हुए। हुड्डा ने कहा कि जल्द ही प्रदेश में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की बड़ी रैलियां होंगी, जिसके बाद आठ अक्टूबर को पार्टी के पक्ष में जनादेश आएगा।

यह भी पढ़ें- हरियाणा में कांग्रेस के टिकट बंटवारे से ब्राह्मण नाराज कहा- आबादी के हिसाब से नहीं मिले टिकट

चौधरी उदयभान ने भी भाजपा को आड़े हाथों लिया

भाजपा का चेहरा ही ‘फूट डालो राज करो’ का रहा हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कहा कि बख्शीश सिंह विर्क के कांग्रेस में आने से न केवल असंध बल्कि हरियाणा के कई विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी को बढ़त मिलेगी। हरियाणा में अपनी हार को देखकर भाजपा के नेताओं की बौखलाहट अब सामने आने लगी है।

भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा ही ‘फूट डालो राज करो’ का रहा है। प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार कांग्रेस में शामिल होने वालों में भाजपा किसान मोर्चा के प्रधान संजय दूहन, भाजपा महामंत्री दिलावर मान, हरको बैंक के निदेशक हरप्रीत सिंह, को-आपरेटिव बैंक करनाल के चेयरमैन सुरेश, बैंत सिंह, सरपंच अशोक कुमार, सरपंच कुलदीप सिंह माली व अन्य शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Faridabad News: AAP प्रत्याशी की पत्नी की कार पर हमला, तिगांव में चुनाव प्रचार के दौरान हुई वारदात