Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana: चुनावी परिणाम के बाद AAP ने कांग्रेस पर कसा तंज, सुशील गुप्ता बोले- ' महागठबंधन में सबको मिलकर लड़ना होगा'

हरियाणा में चार राज्यों में विधानसभा परिणाम (Assembly Result) के बाद राजनैतिक हलचल बढ़ गई हैं इसको लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने इंडिया महागठबंधन ने कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को ये बात समझ आ जाएगी कि हालात अब बदल चुके हैं। साथ ही 10 की 10 लोकसभा सीट हरियाणा में महागठबंधन जीत सकता है।

By Jagran NewsEdited By: Deepak SaxenaUpdated: Mon, 04 Dec 2023 03:45 PM (IST)
Hero Image
चुनावी परिणाम के बाद AAP ने कांग्रेस पर कसा तंज (फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। तीन राज्यों में बीजेपी की जीत के बाद हरियाणा में राजनैतिक माहौल काफी गर्मा गया है। इसके चलते हरियाणा में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने इंडिया महागठबंधन को लेकर कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ये बात कांग्रेस को समझ आ जाएगी कि हालात अब बदल चुके हैं।

कांग्रेस पर आप प्रदेश अध्यक्ष ने कसा तंज

हरियाणा आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि इन चुनावी नतीजों को लोकसभा चुनाव से जोड़कर नहीं देख सकते हैं। I.N.D.I.A गठबंधन भारत की तस्वीर को बदलेगा। अब वक्त और हालात बदल चुके हैं। कांग्रेस को भी ये समझ में आ जाएगा। 10 में से 5 सीट को नकारने वाली कांग्रेस को भी यह समझ में आ जाएगा।

महागठबंधन हरियाणा में जीत सकता लोकसभा की सारी सीटें

उन्होंने हरियाणा में लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि हरियाणा में महागठबंधन 10 की 10 लोकसभा सीट जीत सकता है। तीन राज्यों के चुनावी नतीजे सबके लिए आई ओपनर है। इंडिया महागठबंधन में सबको मिलकर साथ चुनाव लड़ना होगा। जो वादे राजस्थान सहित बाकी राज्यों में करके आए हैं, बीजेपी ने जो घोषणाएं उनको हरियाणा में भी लागू करें। सरकार ने जो 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने का वादा किया था, वो हरियाणा को भी दें।

ये भी पढ़ें: Haryana: महंत बालक नाथ मुख्यमंत्री बने तो हरियाणा में मजबूत होंगे मनोहर लाल, युवा और हिंदुत्व का मिलेगा फायदा