Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Election 2024: हरियाणा में रविवार से चुनावी शंखनाद करेगी AAP, 15 दिनों में लगभग 40 जनसभाओं का है प्लान

आम आदमी पार्टी हरियाणा चुनावों के लिए अपना प्रचार अभियान शुरू करने जा रही है। AAP के हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि पार्टी अगले 15 दिनों तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में लगभग 40 जनसभाएं करेगी। साथ ही कल से ही AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हरियाणा का दौरा करेंगे।

By Jagran News Edited By: Gaurav Tiwari Updated: Sat, 31 Aug 2024 07:41 PM (IST)
Hero Image
हरियाणा में रविवार से चुनाव प्रचार शुरू करेगी आम आदमी पार्टी

डिजिटल डेस्क, पानीपत। अगस्त का महीना समाप्त होने के साथ ही हरियाणा में चुनावी सरगर्मी ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। प्रदेश की 90 सीटों पर आगामी 5 अक्टूबर को मतदान होना तय किया गया है। प्रदेश के चुनावी संग्राम में सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी मौजूदगी दर्ज कराने में लगे हुए हैं। इसी क्रम में देश की राजनीति में तेजी से उभरती आम आदमी पार्टी ने भी हरियाणा के चुनावी मैदान में ताल ठोकने की घोषणा कर दी है।

आम आदमी पार्टी कल (1/सितंबर/2024) से हरियाणा चुनावों के लिए अपना प्रचार अभियान शुरू करने जा रही है। AAP के हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अगले 15 दिनों तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में लगभग 40 जनसभाएं करेगी। साथ ही कल से ही AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल, दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हरियाणा का दौरा करेंगे।

सुशील गुप्ता ने आगे बताया कि रविवार को सुनीता केजरीवाल दादरी विधानसभा क्षेत्र में रैली को संबोधित करेंगी। वहीं पानीपत और अंबाला में भगवंत मान रैलियों को संबोधित करेंगे और मनीष सिसोदिया वल्लभगढ़ में रोड-शो करेंगे। गुप्ता ने बताया कि पार्टी हरियाणा चुनावों में अपनी पूरी ताकत के साथ उतरेगी और जल्द ही हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आयेंगे और हरियाणा की जनता के बीच मौजूद होंगे।