Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'किस से मांग रहीं न्याय, खुद मुख्यमंत्री-गृहमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री', कोलकाता कांड पर बांसुरी स्वाराज का ममता बनर्जी पर हमला

Haryana Vidhan sabha Election 2024 कोलकाता कांड को लेकर दिल्ली सांसद बांसुरी स्वराज ने ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सीएम ममता बनर्जी किस से न्याय मांग रही हैं। वो तो खुद मुख्यमंत्री गृहमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री हैं। सारी ताकत तो खुद उनके पास है। फिर भी वो धरना प्रदर्शन कर रही हैं। रेप मर्डर को सुसाइड में बदलने की कोशिश कर रही हैं।

By Jagran News Edited By: Sushil Kumar Updated: Thu, 29 Aug 2024 05:14 PM (IST)
Hero Image
कोलकाता कांड को लेकर बांसुरी स्वाराज ने रोहतक में ममता बनर्जी पर किया हमला।

जागरण संवाददाता, रोहतक। दिल्ली से भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने ममता बनर्जी से पूछा कि वे खुद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री गृहमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री हैं फिर किस से न्याय मांग रही हैं। केवल धरना प्रदर्शन करने में विश्वास रख रही हैं। जबकि एक मुख्यमंत्री होने का कर्तव्य नहीं निभा रही हैं।

बांसुरी स्वराज वीरवार को रोहतक में आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने जिस तरह से चेतावनी दी है वह निंदनीय है। पश्चिम बंगाल की सरकार व प्रशासन हत्या के मामले को आत्महत्या दिखने में जुटा हुआ है।

कोलकाता में हुई घटना का दर्द देश की हर बेटी महसूस कर रही है। ममता बनर्जी अपना मुख्यमंत्री होने का कर्तव्य नहीं निभा रही और वे बच्ची को न्याय दिलवाने की बजाय केवल धरना प्रदर्शन करने में जुटी हुई हैं। वह खुद प्रदेश की मुख्यमंत्री, गृहमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री हैं फिर किस से न्याय मांग रही हैं।

भाजपा सरकार ने मणिपुर को किया कंट्रोल

ममता बनर्जी की सरकार व प्रशासन सबूत मिटाने में लगा हुआ है वे किस दोषी को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। जिस तरह की चेतावनी ममता बनर्जी ने दी है तो क्या एक संवैधानिक पद पर रहने वाले मुख्यमंत्री को इस तरह की बात करना शोभा देता है। भाजपा सरकार ने तो मणिपुर मामले को बड़ी संवेदनशीलता के साथ कंट्रोल किया था।

उन्होंने महिला सशक्तिकरण सम्मेलन पर बोलते हुए कहा कि जिस तरह का महिलाओं में जोश है उससे साफ तौर पर कहा जा सकता है कि महिला शक्ति है ठान चुकी है कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

यह भी पढ़ें- Haryana Election 2024: चुनाव की तारीख में नहीं होगा कोई बदलाव, तय तिथि पर ही होगा मतदान