Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Election 2024: 'रोहतक की सभी सीटें जीतकर बनाएंगे सरकार', भूपेंद्र हुड्डा बोले- हर चीज में होगी पारदर्शिता

रोहतक की सभी सीटें जीतकर कांग्रेस को सत्ता में लाने का वादा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर हर चीज में पारदर्शिता होगी। कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण बतरा ने भी रोहतक के विकास का संकल्प लिया और इसे स्मार्ट सिटी बनाने का वादा किया।

By Jagran News Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Wed, 11 Sep 2024 09:25 PM (IST)
Hero Image
रोहतक में भारत भूषण बतरा के पक्ष में भूपेंद्र हुड्डा ने किया प्रचार।

जागरण संवाददाता, रोहतक। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि रोहतक की सभी सीटें जीतकर कांग्रेस पार्टी को दें, आपकी सरकार मैं बना दूंगा। हुड्डा बुधवार को आंबेडकर चौक पर कांग्रेस भवन के बाहर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

इसके बाद हुड्डा ने रोहतक विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण बतरा का नामांकन पत्र दाखिल कराया। हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है, और जब कांग्रेस की सरकार होगी तो हर चीज में पारदर्शिता होगी।

वहीं, भारत भूषण बतरा ने कहा कि जिस तरह हमने पूरे साढ़े नौ वर्ष मिलकर अपने शहर के लिए संघर्ष किया है, वह व्यर्थ नहीं जाएगा। भाजपा सरकार ने रोहतक के साथ सौतेला व्यवहार किया है। 2005 से 2014 तक रोहतक में विकास की आंधी चली थी, उसे भाजपा सरकार ने रोक दिया, जिसका नतीजा आपके सामने है।

बतरा ने कहा कि वे जनता के सामने संकल्प लेते है कि अपने शहर का नवनिर्माण करेंगे। इसे स्मार्ट सिटी बनाएगे। अपने शहर को हर सुविधा प्रदान करेंगे, जाम मुक्त करेंगे। जिन बाजारों को स्थानांतरण करने की योजना हुड्डा सरकार में बनी थी, उन्हें उसी नियम के तहत स्थानांतरित करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने गांधी कैंप के लोगों को रोते हुए देखा है, अपने गांधी कैंप के साथ वें इंसाफ करेंगे।