Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

तंबाकू के गोदाम में घुटा दम, तीन लोगों की मौत; शव निकालने के लिए उठाना पड़ा बड़ा कदम

हरियाणा के सोनीपत में गुरुवार दिन में एक ऐसी घटना सामने आई है जिससे हर कोई हैरान है। यहां के गोहाना में एक तंबाकू के गोदाम में घुटन के कारण तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के ओमपाल और अतुल तथा गोहाना के गांधीनगर के सतीश के रूप में हुई है। बचाव दल ने गोदाम से तीनों का शव निकालने के लिए बड़ा कदम उठाया।

By Jagran News Edited By: Pooja Tripathi Updated: Thu, 12 Sep 2024 03:14 PM (IST)
Hero Image
सोनीपत में हादसे के बाद मृतकों का शव निकालते लोग। जागरण

जागरण संवाददाता, सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोनीपत के गोहाना में स्थित एक गोदाम में तीन लोगों की मौत दम घुटने से हो गई।

बताया जा रहा है कि यह हादसा एक तंबाकू गोदाम में हुआ। जानकारी के अनुसार सोनीपत के गोहाना में गुरुवार दिन में एक तंबाकू गोदाम में दम घुटने से उत्तर प्रदेश के ओमपाल व अतुल की मौत हो गई।

इसके साथ ही सतीश जो गोहाना के ही गांधीनगर के रहने वाले हैं, उसकी भी दम घुटने से मौत हो गई। इनका शव निकालना भी आसान नहीं था।

दीवार तोड़कर निकालना पड़ा शव

इन तीनों के शव को गोदाम से दीवार तोड़कर निकाला गया। इसके बाद स्थानीय अस्पताल में इन्हें भर्ती कराया गया, जहां इन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

घटना के बाद से ही पुलिस मौके पर मौजूद थी और मामले की छानबीन कर रही है।