Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ताजा बर्फबारी से चमक उठी मनाली, कीजिए अंजनी महादेव के दर्शन

सोलंग के पर्यटन स्थल फातरु में छह इंच से एक फुट तक बर्फ के ढेर लगे हुए हैं। रविवार को सैलानियों ने रोपवे के माध्यम से फातरु की वादियों में भी दस्तक दी।

By BabitaEdited By: Updated: Wed, 10 Jan 2018 08:51 AM (IST)
Hero Image
ताजा बर्फबारी से चमक उठी मनाली, कीजिए अंजनी महादेव के दर्शन

मनाली, जागरण संवाददाता। ताजा बर्फबारी के बाद मनाली के पर्यटन स्थल चमक उठे हैं। पर्यटक घोड़ों में बैठकर अंजनी महादेव मंदिर तक पहुंच रहे हैं। सोलंग का अंजनी महादेव, फातरु ओर कोठी के समीप वाला पर्यटन स्थल राहला इन दिनों स्नो प्वाइंट बन गया है। रविवार को धूप खिलते ही अंजनी महादेव मंदिर व सोलंगनाला में सैलानियों का मेला लग गया। सुबह ही सोलंगनाला में सैलानियों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया, जो शाम तक चलता रहा।

 

सोलंग के पर्यटन स्थल फातरु में छह इंच से एक फुट तक बर्फ के ढेर लगे हुए हैं। रविवार को सैलानियों ने रोपवे के माध्यम से फातरु की वादियों में भी दस्तक दी। सैलानियों ने खिली धूप के बीच विभिन्न साहसिक गतिविधियों में भाग लिया। पर्यटन व्यवसायी शिव ब्यास ने बताया कि रविवार को सोलंगनाला में सैलानियों का मेला लग गया। उन्होंने बताया कि न्यू ईयर में उमड़ी भीड़ कम होने लगी है, लेकिन सैलानियों पर रोक जारी है। दूसरी ओर अंजनी महादेव में इस वर्ष 25 से 30 फुट उंची बर्फ का शिवलिंग पर्यटकों केलिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सैलानी सोलंगनाला से घुड़सवारी कर अंजनी महादेव मंदिर में दस्तक दे रहे हैं।

 

स्थानीय पर्यटन व्यवसायी रूप लाल व पूर्ण ने बताया कि रविवार को सैकड़ों पर्यटकों ने घुड़सवारी कर सोलंग के अंजनी महादेव मंदिर में दस्तक दी। उनका कहना है कि इस बार शिवलिंग का आकार 22 फुट से अधिक ऊंचा हो गया है। कोठी के पर्यटन व्यवसायी नन्द लाल ने कहा कि रविवार को पर्यटकों ने कोठी केसाथ लगते रहला में दस्तक देकर बर्फ का आनंद उठाया। डीएसपी मनाली पुनीत रघु ने बताया कि सड़कसे बर्फ हटने के बाद ही सैलानियों को गुलाबा तक जाने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: इस विशेष टॉय ट्रेन से अब और भी सुहाना होगा शिमला-शोघी का सफर