Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mandi: दलाईलामा व विक्रमादित्य सिंह सहित इन्हें मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्योता, 17 जनवरी को अयोध्या के लिए होंगे रवाना

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं उदघाटन समारोह के लिए तिब्बती बौद्ध धर्मगुरू दलाईलामा लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह सहित देवभूमि हिमाचल प्रदेश के 56 साधु संतों को न्योता दिया गया है और इन्हें श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से निमंत्रण पत्र भेजे गए हैं। निमंत्रण पत्र मिलने के बाद साधु संतों ने अपनी तैयारियां शुरु कर दी हैं।

By Hansraj Saini Edited By: Shoyeb AhmedUpdated: Sat, 30 Dec 2023 09:07 PM (IST)
Hero Image
दलाईलामा व विक्रमादित्य सिंह सहित 56 साधु संतो को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्योता (फाइल फोटो)

हंसराज सैनी, मंडी। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं उद्घाटन समारोह के लिए तिब्बती बौद्ध धर्मगुरू दलाईलामा, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह सहित देवभूमि हिमाचल प्रदेश के 56 साधु संतों को न्योता मिला है। इन्हें श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से निमंत्रण पत्र भेजे गए हैं।

इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने वाले साधु संत इसे प्रभु राम की कृपा व आशीर्वाद बता रहे हैं। निमंत्रण पत्र मिलने के बाद साधु संतों ने अपनी तैयारियां शुरु कर दी हैं। प्रदेश के अलग अलग जिलों से साधु संत अपनी अपनी सुविधा अनुसार 17 जनवरी को अयोध्या के लिए रवाना होंगे। अयोध्या में 21 जनवरी सुबह तक ही प्रवेश मिलेगा।

इन साधु संतों को दिया गया न्योता

शिव शंकर गिरी जी महाराज जोगेंद्रनगर, कमाल दास जी महाराज श्री वैष्णो मंदिर कुल्लू, बलदेवानंद सरस्वती जी महाराज भूतेश्वर महादेव मंदिर जोगेंद्रनगर, श्याम चैतन्य जी महाराज ऊना,बालक दास जी महाराज जोगेंद्रनगर, स्वामी सुबोधनंद सिद्धबाड़ी कांगड़ा, साध्वी सेवानंद सरस्वती वेदांत कुटिया आश्रम मंडी, देवी कांतेश्वरी स्वरूप रघुनाथ मंदिर संजवा कांगड़ा, साध्वी कल्याणी गिरी खड़ा पत्थर शिमला, बाबा कमलदास जी महाराज चमलोग बिलासपुर को न्योता दिया गया है।

इनके अलावा तिब्बती बौद्ध धर्मगुरू दलाईलामा, श्री माता देवा जी गुरुद्वारा श्री मणिकर्ण साहिब, स्वामी प्रकाशानंद सरस्वती कांगड़ा, बाबा अमरजोत सिंह बेदी ऊना, गीतानंद महाराज, सुंदरनगर के दासजी ब्रह्मचारी जोगेंद्रनगर, भैरवानंद सरस्वती बैजनाथ, लाल गिरी महाराज जोगेंद्रनगर, रामसेवक दास महाराज सिरमौर, रविनंद जी महाराज जोगेंद्रनगर, बिश्वेश्वरानंद महाराज कांगड़ा, लोमस दास महाराज मंडी, राधिका दास महाराज बिलासपुर, रामलखन दास महाराज काला बाबा आश्रम बिलासपुर, राजेंद्र गिरी महाराज बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध हमीरपुर भी शामिल हैं।

बाबा बाल जी महाराज कोटला कलां ऊना, स्वामी दयानंद भारती रेणुका धाम सिरमौर, स्वामी सुग्रीवानंद महाराज श्री डेरा बाबा रुदरू ऊना, भागवत दास देहरा, लक्ष्मी गिरी सरकाघाट, श्याम मोहन दास कुल्लू, स्वामी निरंजन दास करसोग, अभिषेक गिरी चैलचौक, बराई नाथ महाराज जोगेंद्रनगर, मस्त गिरी महाराज कांगड़ा, यतेंद्र गिरी चंबा, शिवदास त्यागी मंडी, अवधेश गिरी कांगड़ा, शिवानंद महाराज ऊना, लाल जी महाराज, अजय गिरी शिमला, स्वामी प्रकाश चैतन्य महाराज पांबटा साहिब विमलानंद सरस्वती कांगड़ा, राम मोहन दास रामायणी, भटिंडा गिरी, रुपेश्वर गिरी, सर्वेश्वरनंद सरस्वती व सुंदरनगर के सोडह्मा दास महाराज को निमंत्रण पत्र मिला है। 

ये भी पढ़ें- शिमला में सड़क हादसा! खाई में गिरी कार... 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जानें कैसे हुआ हादसा

विक्रमादित्य सिंह को क्यों न्योता

विक्रमादित्य सिंह के पिता पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह ने दैनिक जागरण के अभियान के बाद मतांतरण पर प्रदेश विधानसभा में बिल लाकर कानून बनाया था।

गो संरक्षण व लक्षित हिंसा रोकने के लिए कारगर कदम उठाए थे। उनके प्रयासों को विभिन्न हिंदू संगठनों ने सराहा था। मुझे राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह का न्योता मिला है। कार्यक्रम में भाग लेने अयोध्या जाऊंगा।

ये भी पढे़ं- Ration कार्डों की E-KYC करवाने की तारीख बढ़ी, जानें किस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई