Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mandi News: सुगम और सुरक्षित होगा कीरतपुर मनाली फोरलेन, डबल लेन होंगी सभी सुरंगें; पर्यटकों के लिए बनेंगी आकर्षण का केंद्र

Mandi News हिमाचल प्रदेश में कीरतपुर मनाली फोरलेन अब और सुगम और सुरक्षित होने वाला है। 13 सुरंगों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। सात निर्माणाधीन हैं। एनएचएआइ आठ की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर रहा है। सुरंगों के बनने से मार्ग पर पहाड़ दरकने व यातायात बाधित होने की समस्या से राहत मिलेगी। सभी सुरंगें डबल लेन होंगी।

By Jagran News Edited By: Himani Sharma Updated: Sat, 30 Dec 2023 08:00 AM (IST)
Hero Image
सुगम और सुरक्षित होगा कीरतपुर मनाली फोरलेन, डबल लेन होंगी सभी सुरंगें

हंसराज सैनी, मंडी। कीरतपुर मनाली फोरलेन पर अब और सुगम व सुरक्षित होगा। इस मार्ग पर 41.31 किलोमीटर लंबी 28 यातायात सुरंगें बनेंगी। सुरंगों के निर्माण कार्य पर 5632 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। 13 सुरंगों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। सात निर्माणाधीन हैं। एनएचएआइ आठ की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर रहा है।

सुरंगों के बनने से मार्ग पर पहाड़ दरकने व यातायात बाधित होने की समस्या से राहत मिलेगी। सभी सुरंगें डबल लेन होंगी। हर स्थान पर डबल लेन की दो दो सुरंगें होंगी। इससे वाहनों की आवाजाही में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगी। पहले फोरलेन पर डबल लेन की एक एक सुरंग ही प्रस्तावित थी।

कीरतपुर से नेरचौक तक बनेंगी 10 सुरंगें

फोरलेन का निर्माण कार्य दो चरणों में हो रहा है। प्रथम चरण में कीरतपुर से नागचला तक 84.4 किलोमीटर व दूसरे चरण में नागचला से मनाली तक 110.995 किलोमीटर फोरलेन का निर्माण हो रहा है। दूसरे चरण में यहां 1330 करोड़ की लागत से 9.64 किलोमीटर की 10 सुरंगें बनेंगी। पांच सुरंगों का निर्माण हो चुका है। एक निर्माणाधीन हैं। चार सुरंगों की डीपीआर बन रही है।

यह भी पढ़ें: अब स्‍पीति जाने के लिए देना होगा Green Tax, टैक्‍सी चालकों का बनेगा पास; व्‍यावसायिक और अन्‍य वाहनों के लिए भी दरें तय

नेरचौक से पंडोह के बीच होगा छह सुरंगों का निर्माण

नेरचौक से पंडोह के बीच करीब 26 किलोमीटर मार्ग पर छह सुरंगों का निर्माण कार्य होगा। 774 करोड़ की लागत से बनने वाली इन सुरंगों की कुल लंबाई 5.60 किलोमीटर रहेगी। मंडी बाईपास पर चार सुरंगों का निर्माण हो रहा है। दो सुरंगें चार व छह मील के बीच प्रस्तावित हैं।

पंडोह टकोली के बीच बनेंगी 19.07 किलोमीटर की 10 सुरंगें

पंडोह से टकोली के बीच 2128 करोड़ की राशि से 19.07 किलोमीटर की 10 सुरंगों का निर्माण हो रहा है। आठ सुरंगें बन चुकी है। पंडोह बाईपास पर दो सुरंगें निर्माणाधीन हैं। यहां सुरंगों के निर्माण से पहाड़ से चट्टानें गिरने से होने वाले जानमाल के नुकसान से लोगों को निजात मिलेगी। पंडोह से कुल्लू तक का सफर भी सुगम होगा।

मनाली में बायें तट पर 1400 करोड़ से बनेंगी दो सुरंग

पर्यटन नगरी मनाली के लेफ्ट बैंक में डबल लेन मार्ग का निर्माण होगा। यहां प्रीणी से बीआरओ मार्ग को जोड़ने के लिए 1400 करोड़ रुपये की लागत से सात किलोमीटर की दो सुरंगें बनेंगी। इससे पर्यटन नगरी पर वाहनों का दबाव कम होगा। कीरतपुर से मनाली तक 41 बड़े पुल बनेंगे।

यह भी पढ़ें: 13 जनवरी को मंडी में होगा सरकार का आभार समारोह, एनपीएस कर्मचारी महासंघ पुरानी पेंशन बहाली के लिए करेगा आयोजन

कीरतपुर मनाली फोरलेन पर अब डबल लेन की कुल 28 सुरंगें बनेंगी। इस पर 5632 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। यातायात और सुगम व सुरक्षित होगा। -वरुण चारी,परियोजना निदेशक एनएचएआइ मंडी