Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal Landslide: हिमाचल में भूस्खलन से 134 सड़कें बंद, कई जिलों में बाढ़ की चेतावनी; मौसम विभाग का अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश (Himachal Landslide) में भूस्खलन से एक एनएच सहित 134 सड़कें बंद हैं जिन्हें खोलने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश में कई जगहों पर ट्रांसफार्मर भी खराब हो गए हैं जिसकी वजह से बिजली आपूर्ति बाधित है। इसके अलावा मौसम विभाग ने चंबा कांगड़ा शिमला सोलन व सिरमौर में बाढ़ आने की चेतावनी जारी की है।

By Yadvinder Sharma Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Thu, 29 Aug 2024 10:19 PM (IST)
Hero Image
हिमाचल में भूस्खलन से 134 सड़कें बंद हो गई हैं। (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, शिमला। रोहतांग, बारालाचा, शिंकुला की चोटियों पर लगातार दूसरे दिन हिमपात हुआ। जबकि अन्य स्थानों पर वर्षा हुई है। इसके कारण शिमला सहित प्रदेश में कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। प्रदेश में एक एनएच सहित 134 सड़कें बंद हैं जिन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

132 ट्रांसफार्मरों के खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित है। लाहुल स्पीति के काडू नाले में भूस्खलन से उदयपुर-किलाड़ मार्ग अवरुद्ध है। किन्नौर को शिमला से जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग निगुलसरी में बंद हो गया है। उधर बालूगंज चक्कर और यूएस क्लब के पास भूस्खलन से सड़कें बंद है। देर शाम बालूगंज शिमला सडक को यातायात के लिए खोल दिया गया। दोनों सड़कों के अवरुद्ध होने के कारण यातायात को तारादेवी बस स्टाप होते हुए चलाना पड़ा।

कई जिलों में बाढ़ की चेतावनी

प्रदेश में शिमला के चौपाल में 40.4, धौलाकुआं में 20.5, नाहन में 19.4, ऊना में 13,भरवाईं में 12 और सांगला में 8.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में कई स्थानों पर भारी वर्षा का अनुमान है। मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, शिमला, सोलन व सिरमौर में कुछ एक स्थानों पर बाढ़ आने की चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में आर्थिक संकट के बीच सीएम सुक्खू का बड़ा फैसला, कहा- दो महीने बाद लूंगा सैलरी-भत्ता

अधिकतम तापमान में सात डिग्री तक की गिरावट

प्रदेश में ताजा हिमपात व वर्षा के बाद अधिकतम तापमान में सात डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। कुल्लू के भुंतर में सात डिग्री, सेओबाग में 6, केलंग में 5.6, सुंदरनगर में 5.4, ऊना में 4.8 डिग्री की गिरावट आई है। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से छह डिग्री कम दर्ज किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में बढ़ी बेरोजगारों की संख्या, 7 लाख से ज्यादा युवाओं के पास नहीं है नौकरी